मुजफ्फरनगर की घटना पर हंगामा और जम्मू पर चुप्पी, यही तो है विपक्ष का दोगलापन
विगत दिनों देश में कुछ सुखद व दुखद घटनाएं घटीं जिन पर आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की प्रतिक्रिया ने उसकी देश और समाज विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से उजागर कर दिया। आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की इन प्रतिक्रियाओं से यह साफ हो गया है कि इस गठबंधन की मानसिकता हिंदू समाज तथा सनातन परंपरा की विरोधी है और यह गठबंधन भारत की उपलब्धियों से नफरत करता है। चंद्रयान-3 की गौरवमयी सफलता के उत्सव के मध्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से नेहा पब्लिक स्कूल में एक दिव्यांग महिला शिक्षिका द्वारा एक मुस्लिम छात्र को पहाड़े याद न होने पर कक्षा के अन्य छात्रों से थप्पड़ लगवाने की घटना का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। इसके साथ ही टूलकिट गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया और हिंदू समाज, भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टूट पड़ा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सक्रियता दिखाई जिसका परिणम यह हुआ कि जो लोग उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य भागों में आग लगाकर अपनी स्वार्थपरक राजनैतिक रोटियां सेंकना चाह रहे थे वो सफ...