कैथोलिक पादरियों की बैठक में तमिलनाडु के जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि केवल ईसा मसीह ही असली भगवान हैं। जो उन्होंने कहा उसके अर्थ साफ हैं और जो नहीं कहा उसके अर्थ भी उसी तरह स्पष्ट हैं जैसे सिक्के का दूसरा पहलू, जैसे दिशा का दूसरा छोर, कि ईसा के अतिरिक्त कोई दूसरा भगवान नहीं। पादरी के इस तरह के दावों से दुख तो हुआ परन्तु आश्चर्य नहीं। ऊंची-ऊंची बातें करने वाले विदेशी मूल के इब्राहिमिक मजहब ऐसा ही दावा करते हैं, कि जो उनके आराध्य हैं वही केवल ईश्वर हैं और बाकी सब शैतान। और जो इनके एकमात्र ईश्वर या पैगंबर को नहीं मानते वे नास्तिक, काफिर या ‘नॉन बिलीवर’ की अपमानजनक संज्ञा पाते हैं। इन्हीं काफिरों या ‘नॉन बिलीवरों’ को अपने तम्बू में लाना, उनका मार्ग बदलना इन सामी पन्थियों का धार्मिक दायित्व माना जाता है। इसी पवित्र कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कोई मुट्ठी भर चावल लेकर आता है तो दूसरा उसी मुट्ठी में जिहादी तलवार। असल में यहीं से शुरू होता है नस्लीय श्रेष्ठता का अहंकार, काले-गोरे का भेद, धार्मिक टकराव, पन्थिक तनाव जो अन्तत: बढ़ता-बढ़ता आतंकवाद का रूप धर लेता है। अल कायदा, आईएसआईएस और तालिबान व...