यूपी में सपा की साइकिल यदि पंचर हुई तो इसमें कांग्रेस के हाथ से इनकार करना मुश्किल होगा?
यूपी उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि उसकी सहयोगी कांग्रेस रणछोड़ साबित हुई है। वह सपा के साथ है, क्योंकि तस्वीरों में दिख रही है, बयानों में झलक रही है; लेकिन वह दिल से सपा के साथ नहीं है, क्योंकि यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में से सपा द्वारा ऑफर की हुई महज 2-3 सीटें लड़ना कांग्रेस को गंवारा नहीं था। शायद इसलिए कि उसके नेता राहुल गांधी के पास राजनैतिक विरासत और सियासी महत्वाकांक्षा की वह अचल पूंजी है, जो पूरी यूपी जीतकर भी अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी हासिलनहीं कर सकती, और ऐसा करना भी उसके लिए असंभव है। यह सपा की रणनीतिक खामियों का ही तकाजा है कि वह यूपी की चौखट से बाहर अपने पांव नहीं जमा पाई और यहां पर भी उसकी कोई जीत स्थायी नहीं रह पाई। वह इस बात को भी समझने के लिए तैयार नहीं है कि सूबाई राजनीति में बसपा और राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के बिना उसका कोई वजूद नहीं समझा जाएगा, भले ही वह देश की तीसरी बड़ी पार्टी क्यों नहीं बन गई हो। भाजपा से वह सियासी सम्बन्ध बना नहीं सकती, क्योंकि उसका एमवाई समीकरण टूट जाएगा। इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़े ...