Posts

Showing posts from December, 2022

2023 तय करेगा कि 2024 का मुकाबला मोदी बनाम केजरीवाल होगा या नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए साल 2022 काफी सफलताएं लेकर आया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख के रूप में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनावों में धुआंधार प्रचार किया और जनता ने वहां भी एक मौका केजरीवाल को दे दिया। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के धुरंधर नेताओं को मात देते हुए जिस तरह पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए नया इतिहास रचा उसने एक दशक पुरानी इस पार्टी को राष्ट्रीय क्षितिज पर ला खड़ा किया। यही नहीं, गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और स्थानीय पार्टियों के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राज्य से बाहर के दल भी मैदान में थे। तृणमूल ताकती रह गयी और आम आदमी पार्टी खाता खोलने में सफल रही। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनावों में भी जोरदार प्रचार करते हुए राज्य के चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का भरपूर प्रयास किया। मीडिया की खबरों से तो ऐसा लगता था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बना सकती है, लेकिन गुजरात की जनता जानती है कि उनके लिए किसने काम किया है और कौन कर सकता है, इसलिए उन्होंने लगातार सातवीं...

Current Affairs Quiz: 30 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as Daksh, the prime minister of Israel, and the Kayaking-Canoeing Academy.  from Jagran Josh https://ift.tt/FfGAD6N via IFTTT

आगामी वर्ष-2023 में उत्तर प्रदेश में बहेगी विकास और निवेश की गंगा

वर्ष-2023 उत्तर प्रदेश के विकास और निवेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। फरवरी में आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से इस वर्ष आने वाले अभूतपूर्व निवेश से जहाँ प्रदेश के युवाओं को विविध क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे वहीं किसानों की आय भी बढ़ने जा रही है। भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में भी इस समूह के देश के विभिन्न मंत्रियों व अधिकारियों की बड़ी बैठकें होने जा रही है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निवेशकों व पर्यटकों को आकर्षित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती और उसका मास्टर प्लान भी तैयार हो चुका है। आगामी वर्ष 2023 में प्रदेश में कई मेगा इवेंट होने जा रहे हैं। खेलो इंडिया मूवमेंट का आयोजन करने का दायित्व भी प्रदेश को मिला है। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने फरवरी 2023 में लखनऊ में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुहिम चलाई और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अब तक के समाचारों के अनुसार फरवरी में राज...

Current Affairs Quiz: 29 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as City Finance Rankings 2022, National Mobile Monitoring System, and Mangdechhu Hydroelectric Power Project.  from Jagran Josh https://ift.tt/MIQS4m2 via IFTTT

क्या भारत को आजादी दिलाने में कांग्रेस का ही रहा है योगदान?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान ने देश में बहस छेड़ दी है कि भारत को आजादी दिलाने में सिर्फ कांग्रेस का ही योगदान रहा। साथ में उन्होंने यह भी कह दिया कि भाजपा संघ अथवा किसी और का एक कुत्ता भी मरा हो तो उसका नाम बता दें। उनके इस अमर्यादित बयान ने एक बार फिर यह बात उजागर कर दी है कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने का श्रेय स्वयं के पास ही रख किसी भी अन्य सेनानी को इतिहास में स्थान नही देना चाहती है। आज देश को इस सत्य से अवगत कराने का वक्त आ गया है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कांग्रेस ने की ही नहीं। सही मायने में तो इसकी शुरुआत कांग्रेस की स्थापना से बहुत पहले हो चुकी थी। जिसमें सभी वर्गों ने यथा क्षमता भाग लिया और कुर्बानियां दीं। बाबजूद हमें पाठ्य पुस्तकों में यह पढ़ाया जाता रहा कि देश को कांग्रेस ने स्वतंत्र कराया। उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को तो कभी प्राथमिकता दी ही नहीं गई, जिन्होंने आजादी के लिए अपने सिर कलम करवा दिए। सिद्धू मुर्मू, कानू मुर्मू और उनके संथाली भाइयों के बलिदान की चर्चा करना उचित होगा। इस परिवार के चार सदस्य अंग्रेजो द्वारा मार डाले गए। ज...

राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को राहुल में कैसे दिख गये हिंदुओं के आराध्य?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम से करके जो राजनीतिक तूफान खड़ा किया है, उससे बचा जा सकता था। दरअसल राजनीति में आजकल देखने को मिल रहा है कि अपने हितों को साधने के लिए नेता शॉर्टकट की राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार यह बता चुके हैं कि शॉर्टकट की राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है लेकिन उसके बावजूद नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। राजनीतिक रूप से नए-नए तूफान खड़ा करना दर्शाता है कि आज के नेताओं को सामयिक मुद्दों व प्रासंगिक विषयों पर बहस करने, उन मुद्दों का हल निकालने आदि में कोई रुचि नहीं है। सिर्फ और सिर्फ राजनीति के लिए अपने अपने आकाओं को खुश करने के लिए हर नेता प्रयासरत रहता है।  दूसरी ओर, सलमान खुर्शीद के बयान पर जिस तरीके से कुछ हिंदूवादी नेताओं व कुछ संतों ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं वह भी मर्यादित नहीं हैं। किसी भी व्यक्ति ने अगर कोई विवादित बयान दिया है, किसी की भावना को ठेस पहुंचाई है तो उससे निपटने के लिए कानून मौजूद है, हमारी जांच एजेंसियां मौजूद हैं।...

Kashi-Mathura: भाजपा के एजेंडे से दूर काशी-मथुरा लेकिन दिल के है करीब

अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 2023 में इसके पूरा हो जाने की भी उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन अभी काशी-मथुरा का विवाद बना हुआ है। उम्मीद तो यही है कि अयोध्या की तरह काशी-मथुरा मामले में भी हिन्दू पक्षकारों को न्याय मिलेगा। क्योंकि यह तीन स्थान (अयोध्या-मथुरा-काशी) हिन्दुओं के आस्था के सबसे बड़े धार्मिक प्रतीक हैं। किसी को भले ही यह धार्मिक स्थल तीन शहरों के नाम जैसे लगते हों, लेकिन रामलला, भोलेनाथ और भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए लिए यह स्थान उनका (भक्तों के लिए) सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। यह वह तीन देव स्थान हैं, जिसको मुगल काल में काफी नुकसान पहुंचाया गया था और जिसे पाने के लिए हिन्दू समाज लम्बे समय से नहीं कई सदियों से कोर्ट से लेकर सड़क तक पर ‘जंग’ लड़ रहा था। मगर तुष्टीकरण की राजनीति के चलते उसे हर तरह से तिरस्कार और अपमान मिल रहा था। कोई भी राजनैतिक दल हिन्दुओं के आस्था के इन प्रतीकों को उन्हें वापस दिलाने के लिए कोई कोशिश तो कर ही नहीं रहा था,बल्कि अड़ंगे भी लगा रहा था। अपवाद के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्...

Current Affairs Quiz: 27 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the new chairman and CEO of the railway board, the Engineer-in-Chief of the Indian Army, and the Khelo India Youth Games 2022.  from Jagran Josh https://ift.tt/FAoK107 via IFTTT

Current Affairs in Short: 27 December 2022

According to the Centre for Economics and Business Research (CEBR), India would become the third economic superpower by 2037 and a $10 trillion economy by 2035. from Jagran Josh https://ift.tt/mGKA3zy via IFTTT

साल 2022 किस मुख्यमंत्री के लिए दोबारा लाया कुर्सी और किसकी छीन ली सत्ता?

राष्ट्रीय स्तर पर साल 2022 की प्रमुख राजनीतिक घटनाएं तो वैसे कई रहीं लेकिन यदि हम राज्यों के हिसाब से देखें तो कई को नये मुख्यमंत्री मिले तो कुछ राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने सत्ता में वापसी कर नया रिकॉर्ड भी बनाया। यह साल इस मायने में महत्वपूर्ण था कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने थे। उस समय कोरोना के ओमीक्रॉन स्वरूप का संक्रमण तेजी से फैल रहा था इसलिए चुनाव आयोग को बड़े कठिन नियमों के साथ चुनाव कराने पड़े थे। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। योगी अपनी बुलडोजर बाबा की छवि के चलते भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही योगी ने लगभग तीन दशक से ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश में चले आ रहे उस मिथक को भी तोड़ दिया कि प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी नहीं कर पाता। योगी मॉडल की लोकप्रियता देश के अन्य राज्यों में भी पहुँच चुकी है। वहीं उत्तराखण्ड में भाजपा ने पिछले साल पुष्कर सिंह धामी को जब राज्य की कमान सौंपी...

Current Affairs Quiz: 26 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as Veer Bal Diwas, Prime Minister of Fiji, and the DSCI AISS Award.   from Jagran Josh https://ift.tt/fXtrmTS via IFTTT

Interview: क्या भारत में कोरोना के नए वैरिएंट का दिखेगा असर, जानें डॉ. बच्चू सिंह का जवाब

कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 के दस्तक देने के साथ ही समूचा संसार में एक बार फिर कोरोनो को लेकर दहशत में है। भारत में भी हलचल बढ़ गई है। नए वैरिएंट को लेकर तरह-तरह के कयास लगा जाने लगे हैं। सरकारी स्तर पर सावधानियां बरतने की हिदायतें दी जा रही हैं। मास्क पहनने, दूरी बनाने व भीड़भाड़ से बचने आदि के संबंध में गाइडलाइन जारी हो चुकी हैं। वैसे, नए वैरिएंट को लेकर चिकित्सकों की राय भी भिन्न हैं, सबकी एक समान नहीं है। इस दुविधा को दूर करने के लिए रमेश ठाकुर ने देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बच्चू सिंह से विस्तृत बातचीत की, पेश हैं बातचीत के मुख्य हिस्से। प्रश्नः दूसरे वायरस से कितना अलग और खतरनाक है ये नया बीएफ-7 वैरिंएट? वैरिंएट कैसा भी हो, सभी म्यूटेट करते हैं। चीन में पनपा ये वायरस भी पिछले वायरस जैसा ही है। पर, बीएफ-7 मूल D614G वैरिएंट की तुलना में 4.4 गुना अधिक न्यूट्रलाइजेशन प्रतिरोधक है। इसमें प्रभावित करने की क्षमता भी अधिक बताई गई है। सावधानी के तौर पर फिलहाल हमें सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे, ये वायरस हमारे यहां प्रवेश करने से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा, क्योंकि मियाद कम है। इसलिए हिंदुस...

Birthday Special: संसदीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

बहुआयामी प्रतिभा के धनी और विशाल व्यक्तित्व वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के नाम से स्मरणीय रहेंगे। उनके विराट राजनीतिक व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा स्वतंत्र भारत के इतिहास के हर मोड़ पर खूब होती है और होती ही रहेगी। भारत की संसदीय राजनीति के वे आधार स्तंभ और शिखर पुरुष थे, जिनके इर्दगिर्द संसदीय इतिहास घूम रहा है। उनका संसदीय कार्यकाल उनके व्यक्तित्व का अनुपम अध्याय था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां की संसदीय शासन व्यवस्था में संसद सर्वोच्च है। भारतीय संसद की जब भी चर्चा होती है, उसके इतिहास को टटोला जाता है तो इसमें यदि किसी एक व्यक्तित्व का नाम हर भारतीय और राजनीतिज्ञ के मानस पटल पर उभरता है, वह नाम है श्रद्धेय अटलजी का, जिन्हें संसदीय राजनीति का शिखर पुरुष कहा जाता है। लोकसभा हो या राज्यसभा, सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उनका संसदीय कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा। एक सांसद के रूप में संसद के दोनों सदनों में इनके वक्तव्य को गंभीरता से सुना जाता था। संसदीय मर्यादा का पाठ लोग उनसे सीखते थे। विपक्ष के नेता के रूप में सरकार को सचेत करते हु...

सबसे बड़े प्रदेश में सबसे कम समय क्यों रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश में फीकी और छोटी नजर आएगी। मुश्किल से तीन-चार दिन में यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। देश के सबसे बड़े सूबे में यात्रा का सबसे छोटा कार्यक्रम, गांधी परिवार की सोच पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान जानता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, यहां राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का फ्लाप होना तय है, इसीलिए सांकेतिक रूप से यूपी में सिर्फ दो-तीन दिन के लिए यात्रा दिखाई देगी। यह भी इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा जाने के लिए यूपी से गुजरना जरूरी है, वर्ना यह यात्रा यूपी में प्रवेश ही नहीं करती।      यूपी में तीन-चार दिनों में यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कितनी मौजूदगी रहेगी इसको लेकर कोई भी कांग्रेसी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। वैसे कहने को जरूर कहा जा रहा है कि यूपी में यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता जुटे हुए हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को ...

Current Affairs Quiz: 23 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as National Farmer’s day, warehousing and logistic policy 2022, and AI Pe Charcha (AI Dialogue) event. from Jagran Josh https://ift.tt/ZAeizFo via IFTTT

लोकसभा चुनाव से पहले अति पिछड़ों को साधने के लिए मायावती ने बिछाया राजनीतिक जाल

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश बसपा की कमान अपने एक अति पिछड़े नेता को सौंप कर अति पिछड़ों की सियासत को एक बार फिर से गरमा दिया है। पिछड़ों में अति पिछड़ा कि सियासत काफी पुरानी है। ठीक वैसे ही जैसे दलितों और पिछड़ों के आरक्षण कोटे में अति पिछड़ा और अति दलितों को अलग से कोटे में कोटे की बात होती है। अति दलितों और अति पिछड़ों की सियासत से कोई भी दल बच नहीं पाया। चाहे भाजपा हो, सपा हो अथवा कांग्रेस-बसपा, सभी समय-समय पर इस सियासत में हाथ पैर मारते रहे हैं। जून 2019 में अपने पहले कार्यकाल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की 17 अति-पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश जारी किया था, जोकि इलाहबाद हाई कोर्ट के अखिलेश यादव सरकार द्वारा 17 अति–पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के आदेश पर लगे स्टे के हट जाने के परिणामस्वरूप जारी किया गया है। जबकि इसमें इस मामले के अंतिम निर्णय के अधीन होने की शर्त लगायी गयी थी। इससे पहले अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार ने दिसंबर 2016 को विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व 17 अति पिछड़ी जाति...

Current Affairs in Short: 23 December 2022

The government has approved a booster dose of Bharat Biotech's nasal Covid vaccination. According to Health Ministry officials, the nasal vaccination has been approved for anyone over the age of 18. from Jagran Josh https://ift.tt/h8xQw5U via IFTTT

Current Affairs in Short: 22 December 2022

The BF.7 strain appears to be the strain leading China's current COVID-19 outbreak. "COVID is not done yet," stated Union Health Minister Mansukh Mandaviya during a review meeting on the COVID situation. from Jagran Josh https://ift.tt/VXnRmdk via IFTTT

Current Affairs Quiz: 22 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as 2022 in Nine Charts, the new chief of NDIAC, and the best song category at Oscar 2023. from Jagran Josh https://ift.tt/RpW037S via IFTTT

अखिलेश और शिवपाल एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की किस्मत पलटने में लगे हैं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हाल फिलहाल तक जो अखिलेश किसी की नाराजगी की चिंता नहीं करते थे, अब वह अपना परिवार और ‘कुनबा‘ बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। सपा की खोई हुई ताकत हासिल करने के लिए रूठों को मनाया जा रहा है तो बिछड़ों को पार्टी में वापस बुलाया जा रहा है। लम्बे समय के बाद चाचा शिवपाल यादव एक बार फिर भतीजे अखिलेश के खेवनहार बन गए हैं। उनका चाचा के प्रति विश्वास जगा तो मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधान सभा सीट सपा के खाते में आ गई। खतौली विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी से विक्रम सिंह सैनी विधायक चुने गए थे, जिनकी मुजफ्फरनगर दंगों में सजा मिलने के बाद विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी के परिवार पर ही भरोसा जताया था और उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा था। राजकुमारी सैनी का सामना सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया से हुआ था और उन्हें मदन भैया से करीब 23 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। अखिलेश यादव ने खतौली विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोक दल को देकर एक बार फिर जयंत चौधरी...

Current Affairs in Short: 21 December 2022

The first ship of the ASW SWC Project, INS Arnala was launched at Kattupalli, Chennai, by Garden Reach Shipbuilders & Engineers, GRSE for the Indian Navy. from Jagran Josh https://ift.tt/735ZBQg via IFTTT

Current Affairs Quiz: 21 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the first ship of the ASW SWC project, the first Green steel brand, and the Digital India Awards 2022.  from Jagran Josh https://ift.tt/TgIcx6F via IFTTT

विकास के मोर्चे पर अमेरिका-चीन की नकल नहीं करे भारत, अन्यथा बढ़ेंगी उलझनें

भारत में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आमलोग ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख रणनीतिकारों में एक समझे जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी परेशान हैं। इसलिए जहां एक ओर विकास की समसामयिक दृष्टि पर ही उन्होंने सवाल उठा दिया है, वहीं दूसरी ओर उसका निर्णायक हल भी बता दिया है, यदि कोई उसकी गहराई में जाये, देखे-परखे तो। संभवतया भारत के सोने की चिड़ियां होने और यहां पर दूध की नदियां बहने का राज भी यही था। इसलिए अब यह मौजूदा मोदी सरकार और उनके मातहत चल रही विभिन्न राज्य सरकारों पर निर्भर है कि वह संघ प्रमुख की सोच को साकार करती हैं या फिर अन्य राजनीतिक बयानबाजियों की तरह ही उनकी दूरदर्शिता भरी सामाजिक बयानबाजी को भी निरर्थक साबित होने के लिए समय-प्रवाह पर सबकुछ छोड़ देती हैं। यहां पर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के स्वप्नद्रष्टा और नीतिनियन्ता भी वही हैं, जो सामने से नहीं बल्कि पर्दे के पीछे से अपनी महती भूमिका अदा करते आए हैं। एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी ही पसंद के हैं। यह अलग बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अब अपना सियासी कद...

Current Affairs Quiz: 20 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as India’s first-ever Surety Bond Insurance, new GOC, and Sashastra Seema Bal’s raising day.  from Jagran Josh https://ift.tt/amv4gpE via IFTTT

Current Affairs in Short: 20 December 2022

Nitin Gadkari, Union Minister for Road Transport and Highways, has inaugurated one of India's first Surety Bond Insurance products from Bajaj Allianz. from Jagran Josh https://ift.tt/5iJqtnN via IFTTT

धीरे-धीरे पटरी पर आ गयी है भारत सरकार की अफगानिस्तान नीति

पिछले साल काबुल पर तालिबान का कब्जा होते ही भारत सरकार बिल्कुल हतप्रभ हो गई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे? हमारे विदेश मंत्री ने कहा था कि हम बैठे हैं और देख रहे हैं। उसी समय मैंने तालिबान के कब्जे के एक-दो दिन पहले ही लिखा था कि भारत सरकार को अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे कुछ अनुभवी अफसरों की पहल पर भारत सरकार ने ठीक रास्ता पकड़ लिया। उसने दोहा (क़तर) में स्थित तालिबानी तत्वों से संपर्क बढ़ाया, अफगानिस्तान को हजारों टन गेहूं और दवाइयां भेजने की घोषणा की और तालिबान सरकार से भी संवाद किया। काबुल स्थित अपने दूतावास को भी सक्रिय कर दिया। उधर तालिबान नेताओं और प्रवक्ता ने भारत की मदद का आभार माना, हालांकि भारत सरकार ने उनकी सरकार को कोई मान्यता नहीं दी है। इस बीच, इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य एशिया के पांचों गणतंत्रों के मुखियाओं के साथ सीधा संवाद भी कायम किया था। उन्होंने शांघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में अफगानिस्तान के बारे में भारत की चिंता को व्यक्त किया था। अफगानिस्तान में आतंकवादी शक्तियां अब ज्यादा सक्रिय न हो जाएं, इस दृष्टि स...

Current Affairs in Short: 19 December 2022

Argentina won the FIFA World Cup 2022, defeating France 4-2 on penalties following a 3-3 stalemate in a thrilling final at Doha's Lusial Stadium. After 36 years, Argentina won its third World Cup. from Jagran Josh https://ift.tt/OhRBurG via IFTTT

Current Affairs Quiz: 19 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as FIFA World Cup 2022, Mrs World 2022, and International Migrants Day.  from Jagran Josh https://ift.tt/AMzLg6U via IFTTT

उत्तर प्रदेश में 'छोटी सरकार' बनाने के लिए बड़ी-बड़ी तैयारी कर रहे हैं सभी राजनीतिक दल

उत्तर प्रदेश में तमाम राजनैतिक दलों द्वारा ‘छोटी सरकार’ बनाने के लिए बड़े-बड़े दांवपेंच अजमाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत का ताला खोलने को बेचैन है। भाजपा नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार का दांव खेल रही है। वह वोटरों को समझा रही है कि यूपी में अभी मोदी-योगी की डंबल इंजन की सरकार काम कर रही है, यदि नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी को बहुमत मिल गया तो ट्रिपल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी। विभिन्न राजनैतिक दलों की तेजी के चलते राजनीति के तमाम जानकार नगर निकाय चुनाव को 2024 के आम चुनाव का सेमीफाइनल मानने लगे हैं। वहीं मैनपुरी की जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी नये सिरे से चुनाव की रणनीति बना रही है। बसपा भी अपने सिम्बल पर प्रत्याशी तय कर रही है। दूसरी तरफ हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव के ऐलान पर 20 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला लिया। इससे पहले हाईकोर्ट ने शुरुआत...

FIFA World Cup 2022: ARG vs FRA, Argentina are new champions, Messi lifts coveted trophy

Argentina won the FIFA World Cup 2022 and defeated France 4-2 on penalties after a 3-3 draw in a breathtaking final at the Lusial Stadium in Doha. Read below to know more details. from Jagran Josh https://ift.tt/nvKelgX via IFTTT

तिब्बत की आजादी के यक्ष प्रश्न का आखिर कब तक मिलेगा जवाब या फिर रहने दिया जाएगा अनुत्तरित

तिब्बत की आजादी 20 वीं शताब्दी का यक्ष प्रश्न है और 21 वीं शताब्दी के प्रथम चौथाई वर्ष तक भी इसका उत्तर न मिलना सभ्य समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। जैसे हमलोग छोटे-छोटे राज्यों के गठन को विकास के लिए जरूरी अवधारणा करार देते हैं, वैसी ही बात छोटे-छोटे देशों के गठन पर लागू की जा सकती है। खासकर दशकों से संघर्षरत उन क्षेत्र विशेष के लोगों के लिए, जो कभी आजाद थे, लेकिन 20 वीं सदी के नवसाम्राज्यवादी साम्यवादी महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ़ गए।  खासकर तिब्बतियों का सवाल उसमें सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि वह नेहरुयुगीन वन चाइना पालिसी पर पुनर्विचार करे, क्योंकि वह हमारा विनम्र पड़ोसी देश रहा है। उससे हमारे गहरे आर्थिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं। 1950 के दशक के अंतिम वर्षों से अबतक तिब्बत और उससे सटे भारतीय भूभाग के प्रति चीन का जो झपटमार रवैया रहा है, उसके मुत्तालिक यह और भी जरूरी हो जाता है कि आजाद तिब्बत ही अंतरराष्ट्रीय भारतीय हित सुरक्षित रख सकता है और इस विषय पर जनमत कायम करने के लिए हमें अपने हिस्से का सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। कहना न होगा कि जब भारत एक स्वत...

राजस्थान में भाजपा को संगठन दुरुस्त करना होगा, सिर्फ मोदी के नाम पर कैसे जीतेंगे?

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदमे की हालत में है। पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट रहा है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और संगठन की दृष्टि से भाजपा कमजोर लग रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को हराकर कैसे अपनी सरकार बनाएगी इस सवाल का जवाब किसी भाजपा नेता के पास नहीं है। प्रदेश भाजपा के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे ही चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं। हाल ही में राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा की करारी हार से भाजपा को जोर का झटका लगा है। उपचुनाव से पूर्व झुंझुनूं में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने दावा किया था कि पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। मगर उपचुनाव में अरुण सिंह का दावा खोखला साबित हुआ। ना तो पार्टी के नेता एकजुटता दिखा पाए और ना ही उपचुनाव जीत पाए। सरदारशहर से़ भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने तो प्रारंभ में प्रत्याशी बनने से ही इं...

Current Affairs Quiz: 15 December 2022

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the first dark sky reserve, the international science festival 2022, and the ‘International Climate Club’. from Jagran Josh https://ift.tt/2UtO1bk via IFTTT

साक्षात्कारः प्रतिभा सिंह ने बताया आखिर कैसे चूक गयीं मुख्यमंत्री पद से

राजनीति में बाजी पलटते देर नहीं लगती। हिमाचल प्रदेश में ऐसा ही हुआ। वहां, मुख्यमंत्री के नाम को लेकर खूब सियासत हुई। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सबसे आगे थीं। पर, अंत में सुखविंदर सिंह सुक्खू बाजी मार ले गए। कांग्रेस को डर था, अगर प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो कहीं भाजपा परिवावाद का मुद्दा ना उठा दे, क्योंकि उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी विधायक हैं। ऐन वक्त पर क्यों मुख्यमंत्री पद से पिछड़ गईं प्रतिभा सिंह, इसको लेकर पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर ने प्रतिभा सिंह से विस्तृत बातचीत की, पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश। प्रश्नः अचानक ऐसा क्या हुआ, आपकी मजबूत दावेदारी पिछड़ गई?    उत्तर- कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है, यहां लोभ-लालच से काम नहीं होता। पार्टी व्यक्ति विशेष से कहीं ऊपर होती है। फैसले को लेकर अचानक से सब कुछ नहीं बदला, शीर्ष नेताओं में सामूहिक निर्णय हुआ, सबने मिलकर तय किया, जिसे हमने स्वीकार किया। देखिए, कांग्रेस प्रदेश का विकास चाहती है, जो बीते पांच वर्षों से रुका हुआ है। संगठन से बड़ा ...