Posts

Showing posts from December, 2023

बीते वर्ष में आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के पथ पर भारत ने नई रेखाएं खींची

बीते वर्ष में सकारात्मकता की नयी तस्वीरें सामने आयी। ज्यादातर बड़ी सकारात्मक खबरें आर्थिक उपलब्धियों और नये राजनीतिक समीकरणों से जुड़ी हैं। साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों, महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नए संसद भवन के उद्घाटन, हर क्षेत्र में स्वदेशी की शक्ति और संसदीय-राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के कुछ बड़े फैसलों, चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन जैसी वैज्ञानिक उपलब्धियां निराशा से ज्यादा आशाभरी खबरों ने आजादी के अमृतकाल में वास्तविक रूप में अमृतमय होने के संकेत दिये हैं। भारत की दिशा एवं दशा बदल रही है। बीते वर्ष में राजनीति से लेकर सामाजिक, आर्थिक से लेकर खेल तक, सुरक्षा से लेकर सौहार्द तक अनेक सकारात्मक दृष्टिकोण ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को बल दिया है। चीन के हैंगजाऊ में हुए एशियाई खेलों में कई प्रकार के रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने खेल की दुनिया में बड़ा कदम रखा। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है पदक तालिका में ‘सौ से अधिक पदक’ प्राप्त करना करना। यह उपलब्धि देश के आकार को देखते हुए पर्याप्त नहीं है, पर पिछले प्रदर्शनों से इसकी तुलना करें, तो बहुत बड़ी है। यह भारत के व...

परिवारवाद और चापलूसी संस्कृति से चमक खोती कांग्रेस

कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व के प्रति चापलूसी की पुरानी परंपरा रही है, इस परंपरा को कांग्रेसी नेता पार्टी की संस्कृति की तरह से अपनाते रहे हैं। ऐसे अनेक नेता हुए हैं, जिन्होनें उस परंपरा को परवान चढ़ाने की मिसाल कायम करके सुर्खियां बटोरीं हैं, लेकिन इससे सबसे सशक्त एवं पुरानी राजनीतिक पार्टी का क्या हश्र हो रहा है, इस बात को देखने का साहस पार्टी के भीतर किसी नेता में नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के बाद सर्वाधिक वोट बैंक वाली पार्टी होने के बावजूद वह कोई सार्थक परिणाम एवं प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही हैं। हाल ही में सम्पन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसने करारी हार का सामना किया है। इन राज्यों में हुए चुनावों में या तो कांग्रेस की सरकार जाती रही या विपक्ष में होने का बावजूद भी वो वहां कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई ख़ास कमाल नहीं कर सकी। पूर्व में सम्पन्न हुई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की भांति आगामी न्याय यात्रा कोरा चापसूसों का जमावड़ा होकर रह जाये तो कोई आश्चर्य नहीं है। भारतीय राजन...

स्वामी प्रसाद मौर्य की बदजुबानी अखिलेश यादव को पड़ने लगी है भारी

स्वामी प्रसाद मौर्या की समाजवादी पार्टी के बिना कोई हैसियत नहीं है, यदि होती तो वह बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा ठुकरा नहीं दिये गये होते। जिस नेता को जनता ने विधान सभा भेजने लायक नहीं समझा था, उस स्वामी प्रसाद को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद भेजकर माननीय बना दिया। सपा ने 2022 के विधानसभा में स्वामी प्रसाद मौर्या को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, जिसमे उनकी बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। कुछ लोग कह सकते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्या पांच बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं तो इसमें उनका कोई बड़ा योगदान नही था। दरअसल, स्वामी हवा का रूख देखकर अपनी सियासत बदलते रहते हैं, इसी लिए उनके सिर जीत का सेहरा बन जाता है, लेकिन इस बार उनका दांव उलटा पड़ गया। भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर चढ़कर चुनाव लड़ने वाले स्वामी को जब बीजेपी प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा तो इसकी वजह भी थी, दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्या को हराने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जिस कारण स्वामी बीजेपी के एक छोटे से सिपाही से म...

सनातन विरोधी, पश्चिमी विचारों और असभ्यता का गठबंधन है आई.एन.डी.आई.ए.

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ एन.डी.ए. गठबंधन जहां बेहद आक्रामक ढंग से अपनी तैयारी में जुट गया है वहीं विपक्ष भी आई.एन.डी.आई.ए. बनाकर चुनावी घमासान करने के लिए तैयार हो चुका है। वर्ष 2023 में हुए कुल नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना में विजय प्राप्त हुई है और कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर काफी उत्साहित है हालांकि इस महागठबंधन में कई पेंच इतनी बुरी तरह से उलझ गये हैं कि सुलझना कठिन होता जा रहा है। भाजपा जहाँ राम मंदिर, सनातन संस्कृति के उत्थान और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बल पर लागातर आगे बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन की भी अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं यद्यपि अभी तक इसके संयोजक का नाम तक तय नहीं हो पाया है तथापि 19 दिसंबर को आयोजित बैठक में कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल दलों से सीट साझा करने पर चर्चा करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और गठ...

राजस्थान कांग्रेस में समाप्त हुआ गहलोत पायलट युग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों ही नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान की राजनीति से बाहर भेज दिया है। अब राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में नए लोगों को आगे लाने की कवायद प्रारंभ हो गई है। पिछले लंबे समय से राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति अशोक गहलोत व सचिन पायलट के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी। दोनों नेताओं में चल रही आपसी खींचतान के चलते राजस्थान में कांग्रेस को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों की अवादत के चलते ही राजस्थान में कांग्रेस सत्ता से भी बाहर हो चुकी है । 2018 में जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी और अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री व सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। तभी से गहलोत व पायलट के बीच खींचतान प्रारंभ हो गई थी। राजस्थान में दोनों बड़े नेता के अलग-अलग दो गुट बन गए थे। दोनों नेताओं की खींचतान के चलते स्थिति यहां तक खराब हो गई थी कि 2020 में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत कर अपने समर्थक विधायकों को लेकर गुड़गांव चले गए थे। इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस को अपनाना होगा भाजपा वाला मॉडल उस समय सरकार बचाने के लि...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में बीजेपी नये चेहरों पर लगा सकती है दांव

आम चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष अप्रैल में राज्यसभा की भी 10 सीटों पर और मई में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी की एक विधान सभा सीट पर भी चुनाव होना है। यहां के भाजपा विधायक गोपाल जी टंडन की हाल ही में मृत्यु हो गई थी। पार्टी के एक उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि विधान परिषद की कुल 18, राज्यसभा की 10 और लोकसभा की 80 सीटों पर चुनाव से पार्टी नए नेतृत्व को मौका देने की शुरुआत करेगी। इनके जरिये पार्टी प्रदेश में अगड़े, पिछड़े, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग में अपनी नई लीडरशिप भी तैयार करेगी। पार्टी जिन्हें फिर से विधान परिषद, लोकसभा या राज्यसभा जाने का मौका नहीं देगी, उन्हें भी संगठन से जुड़ी कोई न कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। जातीय समीकरण साधते हुए इन सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें महिला और युवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। टिकट पाने वालों में पंचायतीराज और नगरीय निकाय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं में चुने हुए प्रतिनिधि, पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल होंगे।      बहरहाल, आम चुनाव तो अ...

राजस्थान में कांग्रेस को अपनाना होगा भाजपा वाला मॉडल

राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी को यथा शीघ्र ही नया प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता का चयन करना चाहिए। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा स्वयं तो चुनाव जीत गए मगर उनसे चलते कांग्रेस पार्टी को चुनाव में बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी विवादास्पद छवी तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उनके परिजनों के चयन को लेकर भी प्रदेश में बड़े विवाद उठे थे। जिसके बाद से ही कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई थी। मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत ने आमजन के लिये अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी। मगर डोटासरा जैसे लोगों के बड़बोलेपन के चलते योजनाएं अप्रभावी गोकर रह गई थी। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के 69 विधायक जीतकर आए हैं। जिनमे सबसे अधिक 17 विधायक जाट समाज से है। जाट समाज से 17 विधायकों के जीतने से साफ प्रतीत होता है कि जाटों ने आज भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा है। जाटों द्वारा कांग्रेस को दिए गए समर्थन के कारण ही शेखावाटी क्षेत्र की 21 सीटों में से कांग्रेस 14 सीट फिर से जीतने में सफल रही है। जबकि भाजपा को मात्र 6 सीट ही मिल पाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र में कांग्रेस को...

गतिरोध एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना दुर्भाग्यपूर्ण

लोकसभा एवं राज्यसभा में सत्तापक्ष या विपक्ष का अनुचित एवं अलोकतांत्रिक व्यवहार न केवल अशोभनीय, अनुचित एवं मर्यादाहीन है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आदर्श परम्पराओं को धुंधलाने वाला है। शीतकालीन सत्र से लोकसभा के अब तक 95 एवं राज्यसभा के 46 कुल 141 सांसदों को सस्पेंड किए जाने के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर में धरना दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, निश्चित ही इस तरह का अपमानजनक एवं अशालीन व्यवहार भारत के लोकतंत्र को कलंकित करने की चिन्ताजनक घटना है। उपराष्ट्रपति सर्वोच्च एवं सम्मानजनक पद है, इसकी गरिमा को आहत करना एवं उस पर आंच आने का अर्थ है राष्ट्र की अस्मिता एवं अस्तित्व को धुंधलाने की कुचेष्टा। तभी उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मेरी मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मुझे अपनी परवाह नहीं है, मैं ये बर्दाश्त कर सकता हूं. लेकिन मैं कुर्सी का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। इस कुर्सी की गरिमा बरकरा...

मिमिक्री कांड से जाटों की नाराजगी इंडिया गठबंधन को चुनावों में भारी पड़ सकती है

राज्यसभा के सभापति और कद्दावर जाट नेता जगदीश धनखड़ का जिस तरह से तृणमूल कांर्ग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद ने लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन के भीतर मजाक उड़ाया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उसका हंस-हंस कर वीडियो बनाया उससे राजस्थान, हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट काफी नाराज हैं। जाट समाज इसके खिलाफ महापंचायत बुलाकर बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकता है। आम चुनाव से कुछ समय पूर्व विपक्ष का इस तरह का रवैया उसके स्वयं के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। टीएमसी सांसद के मिमिक्री कांड से पश्चिम बंगाल में भले ही ममता बनर्जी की पार्टी को कोई नुकसान नहीं हो, लेकिन राहुल गांधी के वीडियो बनाने वाले शर्मनाक कृत्य से राजस्थान और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा खेला हो सकता है, जिसका इंडिया गठबंधन को बड़ा नुकसान उठाना पड़े तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहएि। वहीं भाजपा मिमिक्री कांड से फायदे में नजर आ रही है।        मिमिक्री कांड सामने आते ही बहुजन समाज पार्टी ने तो इस मामले में अपना स्टैंड क्लियर करते हुए इस घटना को दुर्घटना पूर्ण बता दिया है लेकिन इंडिया गठबंधन मे...

लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के लिए अयोध्या और हिन्दुत्व फिर से बीजेपी के एजेंडे में

हिन्दुस्तान के इतिहास में एक और नई इबारत जुड़ने जा रही है। अगले साल 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के नवनिर्मित आलीशान मंदिर में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो उसी के साथ पांच सौ साल का विवाद भी इतिहास के पन्नों में सिमट जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा की खबर से रामभक्त प्रसन्न हैं। वहीं इसको लेकर सियासत भी गरमाना शुरू हो गई है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव भी रामलला के इर्दगिर्द घूमता नजर आये तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिये। क्योंकि बीजेपी एक बार फिर ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। वैसे भी करीब चार दशक से अयोध्या राजनीति का केन्द्र बना हुआ है। बीजेपी रामलला के नाम पर कई चुनाव लड़ और जीत चुकी है। पूरे देश में बीजेपी का विस्तार यदि देखने को मिल रहा है तो इसकी जद में अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्रमुख भूमिका रही है। इसी के चलते भले ही आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा हो, लेकिन बीजेपी भी इसका श्रेय लेने में पीछे नहीं है। वह अपने वोटरों को बताती रहती है कि यदि वह नहीं होत...

संसद में सुरक्षा चूक की घटना को महंगाई और बेरोजगारी से जोड़कर देखना गलत

पिछले दिनों लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो युवक सांसदों की मेज पर कूद गए। एक युवक ने जूते से कुछ निकाला और सदन के अंदर पीला धुआं छा गया। आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद नेता राहुल गांधी से संसद में सुरक्षा चूक पर मीडिया ने सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी ब्रीच जरूर हुई है, लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी और महंगाई है। मोदी जी की पॉलिसीज के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। राहुल के बयान के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आना स्वाभाविक था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को घेरते हुए बयान दिया है कि लोकसभा में विजिटर गैलरी से कूदने वाले आरोपी बेरोजगारी की समस्या पर देश का ध्यान खींचना चाहते थे। ऐसे में अहम सवाल यह है कि क्या इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले में राजनीति होनी चाहिए? क्या असल में इस घटना की वजह बेरोजगारी है? जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ में जुटी हैं। उम्मीद है कुछ दिनों में सच भी सामने आ ही जाएगा। लेकिन प्रथम दृष्टया विपक्षी दल अपने बयान...

3 राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरों के माध्यम से भाजपा ने दिये हैं बड़े राजनीतिक संकेत

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा को अप्रत्याशित विजय मिली। भाजपा ने ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़ा था और राज्य में किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया था। विपक्ष के लिए ये भी हैरान करने वाली बात थी कि कई सांसदों को भी जिनमें कुछ तो मंत्री थे पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ने का आदेश दिया था। कई बड़े चेहरे जीते तो मुख्यमंत्री कौन होगा ? भाजपा की विजय के साथ ही मुख्य धारा और सोशल मीडिया के सूत्र अटकलें लगाने लगे। मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया में देरी, राजस्थान में वसुंधरा के घर हलचल और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की दिल्ली न जाने की घोषणा ने राजनैतिक विश्लेषकों और भविष्यवक्ताओं को काम पर लगा रखा था। मीडिया के सूत्र प्रतिदिन सुबह से शाम तक चार-पांच नाम चलाते और पीछे करते रहते थे। इन्हीं अटकलों के बीच जब भाजपा ने तीनों प्रान्तों के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की तो मीडिया उसमें भी कथा कहानी ढूँढ़ने लगा किन्तु उनका भी कोई आधार नहीं था।    तीनों राज्यों में बने नये मुख्यमंत्रियों के नाम कहीं भी किसी भी चर्चा में द...

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर से स्थानीय अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

अंततः वह घड़ी भी बहुत करीब आ पहुंची है, जिसका इंतजार हिंदू धर्मावलंबी पिछले लगभग 500 वर्षों से कर रहे हैं। 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूजनीय संत मंडल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सर संघचालक मोहन जी भागवत के सानिध्य में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब दिनांक 22 जनवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पूज्य संत मंडल एवं परम पूजनीय सर संघचालक मोहन जी भागवत की उपस्थिति में अयोध्या में नव निर्मित प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। भारत ही क्या बल्कि पूरे विश्व में ही हिंदू धर्मावलंबी अति उत्साहित हैं एवं पूरे भारत में वातावरण राममय होने जा रहा है।     अयोध्या में निर्माणरत श्रीराम मंदिर पूरे विश्व में निवासरत हिंदू धर्मावलम्बियों के लिए न केवल विशाल आस्था के एक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है बल्कि यह देश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त लाभ होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। हाल ही में सम्पन्न दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर...

ओबीसी, आदिवासी और ब्राह्मण सीएम का दांव खेल कर मोदी ने विपक्ष को कर दिया चित

मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज से महज एक सप्ताह पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था। यह तो सब मान कर चल रहे थे कि अगर भाजपा इस बार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सत्ता में आती है तो भी रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया का फिर से मुख्यमंत्री बनना मुश्किल है लेकिन यह सब इतनी आसानी से हो जाएगा और यही तीनों नेता अपने-अपने राज्य में नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करेंगे, ऐसा किसी ने सोचा तक नहीं था। लेकिन छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्रियों के चयन ने लोगों और भाजपा नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी हैरान-परेशान कर दिया है बल्कि अगर यह कहा जाए कि ओबीसी, आदिवासी और ब्राह्मण सीएम का दांव खेल कर मोदी ने विपक्ष को चारों खाने चित कर दिया है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: सरल नहीं होता हैं मोहन यादव, विष्णु देव साय और भजन लाल शर्मा हो जाना ओबीसी कार्ड के जिस दांव के सहारे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में और तेजस्वी यादव बिहार में कुल मिलाकर लोक सभा की 120 सीटों को साधने की रणनीति बना रहे थे, उसे प्रधानमंत्री नरें...

सरल नहीं होता हैं मोहन यादव, विष्णु देव साय और भजन लाल शर्मा हो जाना

भारतीय जनता पार्टी में एक टर्म या शब्द चलता है, “देवतुल्य कार्यकर्ता” यह शब्द बड़ा ही विशेष है! जहां विश्व के तमाम राजनैतिक दलों या यूं भी कह सकते हैं कि विश्व के सभी प्रकार के संगठनों में ऐसा शब्द सुनने-बोलने में नहीं आता है, वहीं भाजपा में यह शब्द चरितार्थ होता हुआ भी दिखाई पड़ता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय जी भी ऐसे ही व्यक्ति हैं किंतु उनका कोई अनुभव, भेंट या संस्मरण मेरे पास दुर्योग से नहीं है। मध्य प्रदेश व राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव व भजनलाल शर्मा के संबंध में देवतुल्य कार्यकर्ता शब्द सिद्ध होता है। ये दोनों व्यक्ति अपने संगठन के कार्यकर्ता को देवतुल्य मानते हैं; ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव व संस्मरण है।                  पहला संस्मरण मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का है, इसे मैंने वर्ष 2021 में मेरे ब्लॉग व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म्स पर भी पोस्ट किया था। मोहन यादव जी से मेरी भेंट, चर्चा व जान पहचान का अत्यंत सीमित दायरा ही था। मोहन जी मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री थे तब मैंने उन्हें छिंदवाड़ा विश्वविद्या...

370 पर आये अदालती फैसले के मायनों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आलेख के जरिये समझाया

भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने पर 11 दिसंबर को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में भारत की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखा है, जिसे प्रत्येक भारतीय द्वारा सदैव संजोया जाता रहा है। सुप्रीम कोर्ट का यह कहना पूरी तरह से उचित है कि 5 अगस्त 2019 को हुआ निर्णय संवैधानिक एकीकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया था, न कि इसका उद्देश्य विघटन था। सर्वोच्च न्यायालय ने इस तथ्य को भी भलीभांति माना है कि अनुच्छेद 370 का स्वरूप स्थायी नहीं था। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की खूबसूरत और शांत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, पीढ़ियों से कवियों, कलाकारों और हर भारतीय के दिल को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं। यह एक ऐसा अद्भुत क्षेत्र है जो हर दृष्टि से अभूतपूर्व है, जहां हिमालय आकाश को स्पर्श करता हुआ नजर आता है, और जहां इसकी झीलों एवं नदियों का निर्मल जल स्वर्ग का दर्पण प्रतीत होता है। लेकिन पिछले कई दशकों से जम्मू-कश्मीर के अनेक स्थानो पर ऐसी हिंसा और अस्थिरता देखी गई, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। वहां के हालात कुछ ऐसे थे, जिससे जम्मू-क...