Posts

Showing posts from January, 2023

नड्डा को भाजपा ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दे तो दी है, क्या वह अपेक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे?

भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक धरातल को मजबूती देने, उसके संगठन के आधार को सुदृढ़ बनाने, उसका जनाधार बढ़ाने एवं विभिन्न राज्यों एवं लोकसभा चुनाव में जीत के नये कीर्तिमान गढ़ने की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने नये कार्यकाल में अग्रसर हो रहे हैं, प्रतीक्षा और कयासों को विराम देते हुए भाजपा ने उनका कार्यकाल वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया है। एक बड़ी चुनौती के रूप में वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव एवं वर्ष 2023 में नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं। नड्डा ने न केवल देश के निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य, महंगाई और बेरोजगारी के बीच पार्टी की पताका लहराने का बल्कि नौ ही विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त किया है। जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सफल नेतृत्व कर राजनाथ सिंह एवं अमित शाह के नेतृत्व में आये स्वर्ण युग को जारी रखा है और अब एक नये अभ्युदय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। एक जमीनी कार्यकर्ता से ऊपर उठकर राजनीति में चमकते सितारे की तरह जगह बनाने वाले नड्डा राजनीतिक कौशल में महारथ हासिल कद्दावर के नेता हैं। अनेक ...

Current Affairs in Short: 31 January 2023

Finance Minister Nirmala Sitharaman represents the country’s annual pre-budget economic survey at Parliament. According to the survey, the Indian economy would increase by 7% in real terms in the current fiscal year. from Jagran Josh https://ift.tt/rg51fTR via IFTTT

Economic Survey 2023: PDF Download, Key Highlights & Summary

Budget Economic Survey 2023-24 Live Updates:  Finance Minister Nirmala Sitharaman will represent the country’s annual pre-budget economic survey at Parliament. The release will be followed by a press conference organized by the Chief Economic Advisor V Anantha Nageswaran. from Jagran Josh https://ift.tt/3PD6mho via IFTTT

रामचरितमानस विवाद को दूसरा मंडल-कमंडल बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर एक विवादित टिप्पणी के बाद राजनीति के गलियारों में यह बात बड़े जोरों शोरों से फैलाई जा रही थी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने बड़बोले नेता स्वामी के बयान से काफी नाराज हैं और उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकते हैं। यह खबर बाकायदा मीडिया में भी खूब चली थी, यहां तक कि सपा की एक नेत्री ने तो स्वामी को बसपा का एजेंट बता दिया था। कुछ समय पूर्व समाजवादी पार्टी में लौट कर आए शिवपाल यादव ने रामचरितमानस पर स्वामी के बयान को उनकी निजी राय बताते हुए पार्टी की तरफ से पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन दस दिन भी नहीं बीते होंगे कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस विवादित शख्स स्वामी प्रसाद के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा कर यह साबित कर दिया है कि उनके लिए राजनीति से इतर कुछ भी नहीं है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसीलिए तो पहले अपने पिता-चाचा का अपमान करने वाले अखिलेश यादव को  उनकी अपनी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर की गई विवा...

Current Affairs Quiz: 30 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the new name of Mughal Graden, the Women's t20 World Cup championship, and the CEO of “Gujarat Maritime Cluster.  from Jagran Josh https://ift.tt/NMhVlQr via IFTTT

Current Affairs in Short: 30 January 2023

India defeated England by seven wickets in an entertaining one-sided final in South Africa to win U-19 Women's t20 World Cup 2023.  from Jagran Josh https://ift.tt/vSXCdEK via IFTTT

सचिन पायलट के धीरज ने जवाब दिया तो बढ़ जायेगी अशोक गहलोत की मुश्किल

राजस्थान में सचिन पायलट की लगातार अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को बार-बार आश्वासन दे रहा है कि उन्हें उचित मान सम्मान मिलेगा। प्रदेश की राजनीति में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मगर कांग्रेस आलाकमान द्वारा पायलट को ताकतवर बनाने की दिशा में अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे सचिन पायलट का भी धीरज जवाब देने लगा है। इसीलिए वह एक बार फिर मुखर होकर बयान देने लगे हैं। कुछ दिनों पूर्व सचिन पायलट ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब में राहुल गांधी से मिलकर राजनीतिक चर्चा की थी। उसके बाद लौटकर उन्होंने राजस्थान में जाट बहुल नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, पाली व जयपुर में बड़ी-बड़ी जनसभाएं कीं और वह अप्रत्यक्ष रूप से गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पायलट की सभाओं में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहें हैं। हर जगह पायलट ने बेरोजगारों, युवाओं, किसानों, दलितों व पीड़ितों के पक्ष में बातें रखकर गहलोत सरकार को घेरने का काम किया है। सचिन पायलट की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ को देखकर गहलोत के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने अपने मंत्रियों को तुरंत प्रदेश के दौरे पर रवाना कर ...

क्या हिंदुत्व के रास्ते से भटक रही है भाजपा? मोदी के संबोधन के मायने क्या हैं?

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी के लोगों को मर्यादित भाषा बोलनी चाहिए। उन्होंने पसमांदा मुस्लिम और बोहरा समाज से मुलाकात करने की नसीहत भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी है। इससे क्या ऐसा नहीं लगता कि भाजपा कट्टर हिंदुत्व के रास्ते से भटक रही है? दरअसल पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के उल्टे सीधे बयान के कारण कई बार केंद्र की भाजपा सरकार के सामने परेशानी खड़ी होती रही है। विशेषकर मुस्लिमों के बारे में तो ऐसा बोलना पिछले कुछ समय से कुछ नेताओं ने अच्छा समझा। भाजपा के कुछ नेता तो आपत्तिजनक बातें कहने के लिए विख्यात रहे हैं। भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुहम्मद साहब के बारे में टिप्पणी को लेकर तो एक दर्जन मुस्लिम देश नाराजगी तक जाहिर कर चुके हैं। एक−दो देश ने तो अपने यहां भारतीय सामान की बिक्री पर रोक लगा दी थी। हालात यहां तक आए कि सरकार का इस मामले में सफाई देनी पड़ी। भाजपा ने इस बयान को गलत बताया तो सरकार ने भी कहा कि ये एक व्यक्ति का बयान है। सरकार का नहीं। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से सख्ती स...

Current Affairs Quiz: 27 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the new GM of Central Railway, ICC Men’s Cricketer of the year 2022, and awardees for the Padma Vibhusan award 2023.  from Jagran Josh https://ift.tt/Ew3emXa via IFTTT

Current Affairs in Short: 27 January 2023

Dr. Mansukh Mandaviya, Union Health Minister, launched the world's first intranasal COVID-19 vaccine, iNNCOVACC, in New Delhi. from Jagran Josh https://ift.tt/3m7WMez via IFTTT

बसपा के एकला चलो के नारे से उत्तर प्रदेश में उभर रही है त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सियासत अंगड़ाई लेने लगी है। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर समाजवादी पार्टी अथवा बसपा-कांग्रेस सब रणनीति बनाने में लगे हैं, लेकिन एक बात साफ हो गई है कि 2024 के आम चुनाव के लिए बसपा ने एकला चलो का ऐलान करके यह तय कर दिया है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव त्रिकोणीय तो होगा ही, इसके अलावा कांग्रेस के वर्चस्व वाली कुछ सीटों जैसे रायबरेली, अमेठी में मुकाबला चौतरफा भी हो सकता है। बसपा ने एकला चलो का फैसला तब लिया है जबकि 2014 के चुनाव में बसपा का वोट बैंक सिकुड़ा और पार्टी राज्य की सत्ता वर्ष 2012 में गंवाने के बाद लोकसभा से साफ हो गई। मायावती ने इस चुनाव में पूरा जोर लगाया। लेकिन, भाजपा के ब्रांड मोदी के आगे न मायावती टिकीं और न ही सत्ताधारी समाजवादी पार्टी कुछ कर पाई थी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की। 5 सीटें सपा और 2 सीटें बसपा के पाले में गई। पार्टी को चुनाव में 19.60 फीसदी वोट ही मिले। 22 से 25 फीसदी वोट बैंक की राजनीति करने वाली मायावती का आधार वोट खिसका। इसके बाद से बसपा संभल नहीं पाई है। इस दौरान स्...

गणतंत्र दिवस नये भारत को आकार देने के संकल्पों का अवसर भी है

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इसी दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारी संसद ने भारतीय संविधान को पास किया। इस दिन भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। तेहत्तर वर्षों में हमारा गणतंत्र कितनी ही कंटीली झाड़ियों में फँसा रहा। लेकिन अब इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाते हुए संप्रभुता का अहसास होने लगा है। गणतंत्र का जश्न सामने है, जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना भी है तो अब तक कुछ न कर पाने की बेचैनी भी है। हमारी जागती आंखों से देखे गये स्वप्नों को आकार देने का विश्वास है तो जीवन मूल्यों को सुरक्षित करने एवं नया भारत निर्मित करने की तीव्र तैयारी है। अब होने लगा है हमारी स्व-चेतना, राष्ट्रीयता एवं स्व-पहचान का अहसास। जिसमें आकार लेते वैयक्तिक, सामुदायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक अर्थ की सुनहरी छटाएं हैं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमारी उन सफलताओं की ओर इशारा करता है जो इतनी लंबी अवधि के दौरान अब जी-तोड़ प्रयासों के फलस्वरूप मिलने लगी हैं। यह हमारी विफलताओं पर भी रोशनी डालता है कि हम नाकाम रहे तो आखिर क्यों! क्यों हम राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को सु...

Current Affairs Quiz: 25 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as National Voters’ Day, the first India Stack Developer Conference, and Best Documentary Short in Oscar Awards 2023. from Jagran Josh https://ift.tt/dJYVrom via IFTTT

Current Affairs in Short: 25 January 2023

The first India Stack Developer Conference will be hosted in New Delhi. The conference will focus on strategies and techniques to increase global acceptance of India's digital goods.  from Jagran Josh https://ift.tt/X6CO2DB via IFTTT

26 जनवरी से जुड़े इतिहास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का क्या स्थान है?

भारत में 26 जनवरी को प्रतिवर्ष 'गणतंत्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है। कम लोग इस तथ्य को जानते हैं कि 1930 से 1947 तक इसे 'स्वतंत्रता दिवस' के रूप में मनाया जाता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आलोचक संगठन पर गणतंत्र दिवस से अलग रहने का आरोप लगाते हैं। 26 जनवरी 1930 का दिन था, जब पूर्ण स्वराज्य दिवस (स्व शासन का पूर्ण दिवस) मनाया गया था। 1950 के पश्चात यह दिन “गणतंत्र दिवस” के रूप में मनाया जाने लगा। 26 जनवरी, 1930 को संघ कहाँ था? पुनः 26 जनवरी, 1950 को वह कहाँ था? यह लेख संघ के अभिलेखागार में मौजूद समकालीन प्रलेखों और मराठी समाचार पत्र 'केसरी' में प्रकाशित समाचार सामग्री के आधार पर इन प्रश्नों के उत्तर देता है। इससे पहले हमें यह जानना होगा कि 26 जनवरी को 'गणतंत्र दिवस' के रूप में क्यों चुना गया था?    गणतंत्र का जन्म भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 ने अविभाजित भारत को 15 अगस्त, 1947 को दो स्वतंत्र उपनिवेशों- भारत और पाकिस्तान के रूप में विभक्त किया। भारत की संविधान सभा ने इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल से भारतीय डोमिनियन के विधायी कार्यों को ले लिया। इस...

Current Affairs Quiz: 24 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as International Education Day, the chief guest at the 74th Republic Day, and the India Open 2023 Male Singles title.  from Jagran Josh https://ift.tt/jBzRphY via IFTTT

Current Affairs in Short: 24 January 2023

On India's 74th Republic Day, President Sisi will be the Chief Guest. He will be joined by a high-level group comprised of five Ministers and senior government officials.  from Jagran Josh https://ift.tt/p1JefsD via IFTTT

रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अखिलेश की चुप्पी बहुत कुछ कह रही है

बिहार में रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। तमाम हिंदू संगठन रामचरितमानस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं के ऊपर टूट पड़े हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता सबसे आगे हैं। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस को विवादित और दलित विरोधी बता रहे हैं तो उनकी बेटी और भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघ प्रिय मौर्या अभी तक इस मामले में चुप्पी ओढ़े हुए हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब संघप्रिय मौर्या ने अपने पिता के विवादित बयान पर मुंह नहीं खोला है। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के समय भी स्वामी ने बीजेपी और मोदी-योगी को खूब अनाप-शनाप कहा था। उस समय स्वामी ने चार वर्षों तक योगी सरकार में मंत्री रहने के बाद ऐन चुनाव से पहले सपा का दामन थाम लिया था, जबकि उनकी बेटी तब और अब भी बीजेपी में ही है। उधर, बसपा ने भी स्वामी के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस जरूर स्वामी के बयान की आलोचना कर रही है, लेकिन उसके शब्द भी काफी नपे-तुले हुए हैं।   इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas पर टिप्पणी कर मुश्किल में फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य, SP...

Current Affairs in Short: 23 January 2023

The Indian Navy commissioned the fifth Kalvari class submarine Vagir. Admiral R Hari Kumar, Chief of the Naval Staff, was the Chief Guest during a ceremony conducted at the Naval Dockyard in Mumbai.  from Jagran Josh https://ift.tt/XS0QuHY via IFTTT

भारत विरोधी बयान देने वाले कश्मीरी नेताओं का साथ लेकर देश को कैसे जोड़ेंगे राहुल गांधी?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय है। कन्याकुमारी से कश्मीर की इस पद यात्रा ने प्रसिद्धि से ज्यादा विवादों का सामना किया। ऐसे विवाद जिसने इस यात्रा के मायने पूर्ण रूप से बदल दिए, इस यात्रा में शामिल हुए चेहरों ने इस यात्रा को विवादों की यात्रा बना दिया। यात्रा में शामिल हुए नेताओं का नाता किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहा है। इस यात्रा में शामिल हुए यात्री देश जोड़ने में कम, देश तोड़ने की साजिशों में अधिक नजर आये हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में है और इस यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। यात्रा के अंतिम दिनों में भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोपों से घिरा गुपकार एलायंस भी इस यात्रा में शामिल हुआ है। यह वह संगठन है जो चीन और पाकिस्तान की खुली पैरवी करता आया है और अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आतंकवादियों और पाकिस्तानियों का साथ देता आया है। गुपकार गठबंधन में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, वही महबूबा मुफ्ती जो जम्मू और कश्मीर में धारा 370 के हटने का विरोध करती हैं और कहती थीं कि कश्मीर में कोई भी राष्ट्रीय झंडा उठाने वाला तक नहीं...

खेल संघों की छवि में सुधार जरूरी है, वरना खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर होगा

खेलों में शोषण एवं खेल संगठनों में यौन अत्याचारों का पर्दापाश होना एक गंभीर मसला है, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में मेडल जीत चुकी पहलवान विनेश फोगाट से लेकर साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह पर जिस तरह के आरोप लगाये हैं वे बहुत गंभीर हैं, शर्म एवं लज्जाजनक हैं और गहन जांच कराये जाने की अपेक्षा रखते हैं। परन्तु इस मुद्दे पर केन्द्र के खेल मन्त्रालय ने जिस प्रकार की त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए इसका संज्ञान लिया है वह स्वागत योग्य कदम है। क्योंकि इससे केवल महिला पहलवानों में ही नहीं बल्कि अन्य स्पर्धाओं की महिला खिलाड़ियों में भी आत्मविश्वास जगेगा और अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं चूकेंगी। महिला पहलवानों के साथ यह कैसे और क्यों हुआ कि सच्चाई के उजागर होने से पहले इन तमाम खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के अंदर या खेल मंत्रालय के बनाए ढांचे में कहीं भी अपनी बात पर सुनवाई का भरोसा नहीं होता हुआ दिखाई दिया और वे अपनी मांगों के साथ जंतर-मंतर पर धरना देने को मजबूर हो गए?  ...

Current Affairs in Short: 20 January 2023

The Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (IREDA) has reached an agreement with the Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) to define yearly performance targets for the fiscal year 2022-23. from Jagran Josh https://ift.tt/mgnqeUS via IFTTT

Current Affairs Quiz: 20 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as Bahrain’s ISA award, Brand Guardianship Index 2023, and Global Tourism Investor’s Summit. from Jagran Josh https://ift.tt/0u8bSJ3 via IFTTT

बसपा के ‘एकला चलो’ से यूपी में होगा त्रिकोणीय मुकाबला! मुसलमानों के साथ आने की उम्मीद में ‘हाथी’ मदमस्त

अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सियासत अंगड़ाई लेने लगी है। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर समाजवादी पार्टी अथवा बसपा-कांग्रेस सब रणनीति बनाने में लगे हैं,लेकिन एक बाद साफ हो गई है कि 2024 के आम चुनाव के लिए बसपा ने एकला चलो का ऐलान करके यह तय कर दिया है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव त्रिकोणीय तो होगा ही, इसके अलावा कांग्रेस के वर्चस्व वाली कुछ सीटों जैसे रायबरेली, अमेठी में मुकाबला चौतरफा भी हो सकता है। 2007 से लगातार कमजोर हो रही बसपा को 2024 के आम चुनाव से काफी उम्मीद है। उसे 2019 के मुकाबले बढ़त की उम्मीद है।बसपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था और दस सीटों पर जीत हासिल की थी। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती को 2024 में ज्यादा बेहतर करने की उम्मीद इस लिए है क्योंकि पिछले कुछ उप-चुनावों में बसपा के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही थी कि मुसलमान वोटरों ने बसपा प्रत्याशी के समर्थन में खूब वोटिंग की थी। सपा से छिटक कर मुस्लिम वोटरों का रूझान बसपा की तरफ बढ़ा है। खासकर आजमगढ़ लोकसभा उप-चुनाव में जिस त...

Current Affairs in Short: 19 January 2023

New Zealand Prime Minister, Jacinda Ardern made a shocking announcement saying that she will resign from her position. from Jagran Josh https://ift.tt/ZWntSeo via IFTTT

हालात अगर ऐसे ही बने रहे तो पाकिस्तान से खुद ही अलग हो जायेगा PoK

आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की भीषण कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान ने इस समय पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया है। पूरे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इस समय जिस तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वह दर्शा रहे हैं कि पाकिस्तान सरकार इस क्षेत्र पर से अपना कंट्रोल पूरी तरह खोती जा रही है। अगर यहां हालात कुछ और समय ऐसे बने रहे तो पाकिस्तान के और टुकड़े होने से कोई नहीं रोक पायेगा। पीओके में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता तो यहां तक मांग कर रहे हैं कि स्थिति और बिगड़ती है तो भारत को हस्तक्षेप करना चाहिए।   इसे भी पढ़ें: आर-पार जोड़ दो, कश्मीर का द्वार खोल दो, भारत के साथ मिलाए जाने को बेताब हैं PoK के लोग हम आपको बता दें कि पीओके में जो हालात हैं वह दर्शा रहे हैं कि गली-गली शहबाज शरीफ सरकार के पुतले फूंके जा रहे हैं, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो लोग एक दूसरे को भेज रहे हैं और भारत की प्रगति के बारे में बातें कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में तो दर्शाया गया है कि प्रदर्शनकारियों को समझाते समय पाकिस्तानी सेना के ...

Current Affairs Quiz: 18 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the deputy NSA of India, the first G20 Health Working Group, and awardee of the MLK Grand Parade Special award. from Jagran Josh https://ift.tt/imtYvOB via IFTTT

Current Affairs in Short: 18 January 2023

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the second phase of the Saansad Khel Mahakumbh 2022-23 in Basti, Uttar Pradesh through video conferencing. from Jagran Josh https://ift.tt/M5gwqC3 via IFTTT

नाकारा तंत्र को सजा दिये बगैर नहीं रुकेंगी जोशीमठ जैसी त्रासदी

उत्तराखंड के जोशीमठ में हजारों मकानों में दरारों की प्राकृतिक आपदा के लिए प्रकृति कम और शासन तंत्र ज्यादा जिम्मेदार है। प्रकृति से खिलवाड़ करने के प्रति आंखें मूंदें रखने वाले नाकारा तंत्र को यदि सजा का प्रावधान नहीं किया गया तो प्रकृति इसी तरह सजा देती रहेगी, जिसका खामियाजा आम लोग भुगतते रहेंगे। जोशीमठ में कुल 4,500 इमारतें हैं और इनमें से 610 में बड़ी दरारें आ गई हैं। जिससे वे रहने लायक नहीं रह गई हैं। वर्ष 2006 की एक वैज्ञानिक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि जोशीमठ प्रति वर्ष एक सेंटीमीटर धंस रहा है। उस वक्त यदि इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण और भूगर्भ संबंधी खतरों को टालने की कवायद के गंभीर प्रयास किए गए होते, तो शायद बर्बादी की यह नौबत नहीं आती। दरअसल, जोशीमठ में भू-धंसाव के पीछे अनियंत्रित निर्माण भी जिम्मेदार माना जा रहा है। बेतरतीब और अनियोजित निर्माण का जो दंश आज जोशीमठ झेल रहा है, उत्तराखंड में पहाड़ के हर छोटे-बड़े शहरों की कहानी कमोबेश जोशीमठ जैसी ही है। पर्यावरण और भूगर्भ विशेषज्ञ सालों पहले ही हिमालय क्षेत्र में बसे पहाड़ी राज्यों में भूकम्प सहित दूसरी तरह की प...

विकसित देशों में तेजी से बढ़ रही है भारतीय मूल के नागरिकों की संख्या

हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि आज लगभग समस्त विकसित देश भारतीय मूल के नागरिकों को अपने देशों की नागरिकता प्रदान करने के लिए लालायित नजर आ रहे हैं। यह सब इसलिए सम्भव हो पाया है क्योंकि विश्व के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों ने अपनी उच्च शिक्षा, कौशल, ईमानदारी, मेहनत के बल पर एवं महान भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए इन देशों में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज की है तथा इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गतिशील बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया है। विशेष रूप से आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, सिंगापुर, जापान सहित अन्य कई विकसित देश आज इस प्रकार की नई नीतियां बनाने में जुटे हैं कि किस प्रकार इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को वहां के राजनैतिक क्षेत्र में भी भागीदार बनाया जाय ताकि इन देशों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक व्यवस्था में सुधार किया जा सके। इन समस्त देशों के मूल नागरिकों में आज महान भारतीय संस्कृति की ओर बढ़ता रुझान भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। यह समस्त देश आज भारतीय मूल के अपने नागरिकों को राष्ट्रीय आर्थिक सम्पत्ति मानने लगे हैं, जो इन देश...

Current Affairs Quiz: 17 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as the theme of the World Economic Forum 2023, Women’s IPL media rights, and the Naval Exercise between India and France. from Jagran Josh https://ift.tt/fq8vmzP via IFTTT

Current Affairs in Short: 17 January 2023

The 21st edition of the Bilateral Naval Exercise VARUNA between India and France began on the Western Seaboard.  from Jagran Josh https://ift.tt/QPOFCz2 via IFTTT

Current Affairs Quiz: 16 January 2023

Current Affairs Questions for UPSC: The Current Affairs Quiz section of Jagran Josh aims to help every competitive exam aspirant to revise the Current Affairs of the day with ease. The Current Affairs questions and answers cover topics such as Indian Army Day, Critics Choice Awards 2023, and Miss Universe 2023. from Jagran Josh https://ift.tt/SGovQ6D via IFTTT

Current Affairs in Short: 16 January 2023

RRR won Best Song for Naatu Naatu and Best Foreign Language Film at Critics Choice Honors 2023. In addition, RRR received nominations for Best Director, Best Picture, and Best Visual Effects. from Jagran Josh https://ift.tt/OR6wlfd via IFTTT

कुशल आर्थिक प्रबंधन के चलते ही भारत में महंगाई की दर नियंत्रित हो पाई है

लगातार बढ़ रही मुद्रा स्फीति की परेशानी पूरा विश्व ही महसूस कर रहा है। परंतु, भारत ने अपने आर्थिक चिंतन के सहारे मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने में सबसे पहिले सफलता हासिल कर ली है। दिसम्बर 2022 माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति की दर पिछले 12 माह के न्यूनतम स्तर 5.72 प्रतिशत पर आ गई है। यह मुख्य रूप से सब्जियों की दरों में आई कमी के चलते सम्भव हो सका है। सब्जियों की महंगाई दर 15.08 प्रतिशत से कम हुई है एवं फलों की महंगाई दर केवल 2 प्रतिशत से बढ़ी है, तेल एवं शक्कर की महंगाई दर लगभग शून्य रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में महंगाई दर दिसम्बर 2022 में 4.19 प्रतिशत की रही है जो नवम्बर 2022 माह में 4.67 प्रतिशत थी एवं दिसम्बर 2021 में 4.05 प्रतिशत थी। दरअसल भारत का कृषक अब जागरूक हो गया है एवं पदार्थों की मांग के अनुसार नई तकनीकी का उपयोग करते हुए उत्पादन करने लगा है। आवश्यकता अनुसार पदार्थों का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, इससे उन पदार्थों की आपूर्ति बाजार में बढ़ रही है एवं इस प्रकार मुद्रा स्फीति पर अंकुश लग रहा...