Posts

Showing posts from October, 2023

भारतीय सनातन संस्कृति का पालन करके ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है

आज पूरे विश्व में अशांति एवं अराजकता का माहौल है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल ही रहा था कि हमास और इजराइल के बीच युद्ध प्रारम्भ हो गया है एवं इस युद्ध में लेबनान एवं सीरिया भी कूद पड़े हैं। इधर चीन की विस्तारवादी नीतियों के चलते उसके अपने लगभग सभी पड़ौसी देशों के साथ सम्बंध अच्छे नहीं चल रहे हैं। ताईवान, मंगोलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलिपीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, भारत आदि जैसे शांतिप्रिय देश भी आज चीन की नीतियों से बहुत परेशान हैं। एक तरफ तो विकसित देश अपनी आर्थिक नीतियों के असफल होने के कारण कई प्रकार की आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर अफ्रीकी महाद्वीप क्षेत्र में कई देश अभी भी आर्थिक विकास को तरस रहे हैं और इन देशों के नागरिक गरीबी का जीवन जीने को मजबूर हैं। कुल मिलाकर पूरे विश्व में ही त्राहि त्राहि मची हुई है। इन समस्त विपरीत परिस्थितियों के बीच आज भारत की आर्थिक विकास दर विश्व की समस्त बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच लगातार सबसे तेज बनी हुई है, क्योंकि भारत आज अपनी सनातन संस्कृति का पालन करते हुए ही आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, आदि क्षेत्रों म...

बन्दूक-संस्कृति से लगातार दागदार हो रही है अमेरिका की छवि

दुनिया में स्वयं को सभ्य एवं स्वयंभू मानने वाले अमरीका में बढ़ रही ‘बंदूक संस्कृति’ के साथ-साथ लोगों में बढ़ रही असहिष्णुता, हिंसक मनोवृत्ति और आसानी से हथियारों की सहज उपलब्धता का दुष्परिणाम बार-बार होने वाली दुखद घटनाओं के रूप में सामने आना चिन्ताजनक है। अमेरिका में एक हत्यारे ने गोलियां बरसाकर करीब 21 लोगों को मौत की नींद सुला दिया और कई को जख्मी कर दिया है। तीन स्थानों पर गोलीबारी करने के बाद हत्यारा घटनास्थल से भागने में सफल हुआ है। आश्चर्यकारी है कि दुनिया की सबसे दुरस्त एवं सक्षम अमेरिकी पुलिस एक हत्यारे को पकड़ने में इतनी लाचार हो गई कि उसे सहयोग के लिए आम लोगों से अपील करनी पड़ी। हिंसा की बोली बोलने वाला, हिंसा की जमीन में खाद एवं पानी देने वाला, दुनिया में हथियारों की आंधी लाने वाला अमेरिका अब खुद हिंसा का शिकार हो रहा है। अमेरिका की आधुनिक सभ्यता की सबसे बड़ी मुश्किल यही रही है कि यहां हिंसा इतनी सहज बन गयी है कि हर बात का जवाब सिर्फ हिंसा की भाषा में ही दिया जाने लगा। वहां हिंसा का परिवेश इतना मजबूत हो गया है कि वहां की बन्दूक-संस्कृति से वहां के लोग अपने ही घर में बहुत असुरक्षि...

मणिपुर हिंसा पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने काफी प्रासंगिक सवाल उठाये हैं

अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती है कि कोई देश चाहकर भी उन सारी बातों का सार्वजनिक तौर पर खुलासा नहीं कर सकता है जिन बातों को जानना, उस देश विशेष के नागरिकों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।  कनाडा के साथ जारी तनाव के मसले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान कि भारत कनाडा के कर्मचारियों के लगातार दखल से चिंतित था, भारत ने इस मुद्दे पर बहुत कुछ सार्वजनिक नहीं किया है और उनके हिसाब से समय के साथ-साथ अधिक चीजें बाहर आ जाएंगी और लोग समझेंगे कि भारत को किस तरह की असहजता थी। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं लेकिन वह बताना चाहते हैं कि भारत को कनाडाई राजनीति के कुछ हिस्सों और नीतियों से दिक्कत है। साफ-साफ समझ आ रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के साथ जारी विवाद के बीच जितना कुछ बताया है, उससे कहीं ज्यादा छुपाया है और यह अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति का तकाजा होता है कि बहुत सारी बातें खुलकर नहीं कही जाती, इशारों में ही कही जाती है या फिर एक्शन के जरिए बताया जाता है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों के लिए कई म...

जाति के जंजाल से आखिर क्यों बाहर नहीं निकलना चाहता भारतीय समाज?

यह संयोग ही है कि जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तभी जातीय जनगणना के नाम पर जातिवादी राजनीति तेज हो गई है। ऐसे में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि ये जाति आखिर क्यों नहीं जाती? इसको लेकर हमारे स्वाधीनता सेनानी क्या सोचते थे। स्वाधीन भारत की पहली जनगणना 1951 में हुई। इससे पहले देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1950 में स्पष्ट कहा था कि जातियों की गिनती नहीं होने जा रही है और भविष्य में कभी जातिगत जनगणना नहीं होगी। उनके बाद एचएम पटेल, वाईबी चव्हाण और ज्ञानी जैल सिंह केंद्रीय गृहमंत्री बने। बिहार के नेता बीपी मंडल ने इन तीनों गृह मंत्रियों को जातियों की गणना कराने की मांग करते हुए पत्र लिखे थे, पर किसी ने पटेल के निर्णय को पलटना उचित नहीं समझा। इसी संदर्भ में महात्मा गांधी के उस लेख का जिक्र किया जा सकता है, जो 'यंग इंडिया' के 1 मई, 1930 के अंक में छपा था। इसमें गांधी जी ने लिखा है, 'मेरे, हमारे, अपनों के स्वराज में जाति और धर्म के आधार पर भेद का कोई स्थान नहीं हो सकता। स्वराज सबके लिए, सबके कल्याण के लिए होगा।'  बापू की इस भावना का संविधान सभा ने भी...

योगी के राज में नारियों के सशक्त होने से समृद्ध हो रहा है उत्तर प्रदेश

वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति फेज 4 का प्रारंभ शक्ति वंदन कार्यक्रम के साथ कर रही है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं से वार्ता कर उनके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है। बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें सजग, सतर्क एवं निर्भीकता के साथ आत्मनिर्भर बनने एवं सम्मान के साथ अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार का मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला स्वावलंबन के लिए उठाया गया कदम महिलाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रहा है। पिछले 6 वर्षों में प्रदेश की महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं श्रम शक्ति में दोगुने से भी अधिक की वृद्धि हुई है। शहरी महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ-साथ ग्रामीण अंचल की महिलाओं में भी उत्साह बढ़ रहा है। ग्रामीण महिलाओ में समूह के द्वारा कार्य करने की भावना पहले की अपेक्षा बढ़ी है। लगभग 10 लाख स्वयं स...

कांग्रेस आलाकमान पर हावी होती जा रही है कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की जोड़ी ?

अखिलेश यादव के प्रकरण ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है की मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी कांग्रेस आलाकमान पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। आगे बढ़ने से पहले आपको याद दिलाते हैं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की इसी जोड़ी के कारण राहुल गांधी के सबसे करीबी बल्कि बिना किसी अपॉइंटमेंट के राहुल गांधी से सीधे मिलने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस समय भी यही कहा गया था कि दिल्ली में राहुल गांधी जो कहते हैं या जो वादा करते हैं मध्य प्रदेश में उस समय के मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके जोड़ीदार दिग्विजय सिंह उसे अपने हिसाब से तोड़ मरोड़ कर अंजाम देते हैं। अखिलेश यादव प्रकरण में भी कुछ-कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी कीमत पर नरेंद्र मोदी को हराकर प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए बेचैन कांग्रेस ने या यूं कहें कि कांग्रेस आलाकमान ने अपने तमाम मतभेदों को किनारे रखकर कई विपक्षी दलों के साथ बैठना स्वीकार किया। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लि...

Vishwakhabram: China के फेंके हुए कर्ज के जाल में फँस कर इस बार Nepal हो गया कंगाल

चीन जब किसी को फँसाने की योजना बना ले तो उससे बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। चीन विभिन्न देशों को सब्जबाग दिखाने से पहले ऐसा मंत्रमुग्ध करता है कि उन्हें होश ही नहीं रहता कि वह ड्रैगन की चाल में फँसने जा रहे हैं। उदाहरण के लिए चीन वर्षों से पाकिस्तान को मदद देने के नाम पर उसकी जमीन और संसाधन लूट रहा है। हालत यह हो गयी है कि चीन का ब्याज चुकाते चुकाते पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर पहुँच गया है। यही हाल दक्षिण एशिया के कुछ और देशों का भी है। इनमें मालदीव, श्रीलंका और नेपाल प्रमुख हैं। मालदीव और श्रीलंका को तो भारत ने फिर भी किसी तरह बचा रखा है लेकिन नेपाल ने भारत की नहीं सुनने की ठान ली थी जिसका परिणाम वह अब भुगत रहा है। हम आपको बता दें कि चीन नेपाल को अपने कर्ज के बोझ तले दबा चुका है और उसके कुछ क्षेत्रों को एक तरह से अपने कब्जे में भी ले चुका है। यही नहीं, चीन ने पोखरा एअरपोर्ट के जरिये नेपाल को करोड़ों डॉलर की आमदनी होने का ऐसा सपना दिखाया कि भारत का यह पड़ोसी देश उसके चंगुल में बुरी तरह फँस गया। हम आपको बता दें कि चीन ने अपनी कंपनियों को ठेका देकर नेपाल में पोखरा एअरपो...

मिशन शक्ति अभियान के जरिये उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण में जुटी है योगी सरकार

नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान को बढ़ावा देने एवं स्त्रियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत तीन वर्षों से मिशन शक्ति का आयोजन किया जाता रहा है। इस नवरात्रि पर योगी सरकार ने मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का श्रीगणेश किया। प्रत्येक की भांति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखते हैं और गोरखनाथ पीठ में परम्परानुसार कन्या पूजन करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल कन्या पूजन करते हैं वरन प्रदेश की बेटियों का जीवन सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए भी वह संकल्पवान हैं। योगी जी की इच्छा है कि मां दुर्गा के नौ रूपों के अनुरूप ही प्रदेश की बेटियां का जीवन भी हो और उन्हें पर्याप्त आदर व सम्मान मिले। योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान और उनके द्वारा की जा रही कन्या पूजन के कारण प्रदेश का विपक्ष भी दबाव का अनुभव कर रहा है और इसी दबाव को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी नरम हिंदुत्व का नकली चोला ओढ़कर कन्या पूजन करवाने का फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी क...

यूपी में सपा और कांग्रेस की लड़ाई इंडिया गठबंधन की असलियत को उजागर कर रही है

हिंदी शासित राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच रार उनके नेताओं में दूरियां भी बढ़ा रही हैं। जिसके चलते विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में दरार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के विवादित बयान इस मनमुटाव में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। वह लगातार अखिलेश यादव को नसीहत दे रहे हैं, जो सपा नेताओं को राज नहीं आ रहा है। इसी क्रम में अब उन्होंने मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर सपा नेताओं का फिर बड़ा दिल दिखाने का सुझाव दिया है। अजय राय का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बाहर सपा को मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में अपना आधार भी देखना चाहिए। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को केवल एक सीट मिली थी। इससे पार्टी को अपनी जमीनी स्थिति को भी समझना चाहिए। अजय राय ने कहा कि उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए विधानसभा के उपचुनाव में भी सपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था, जिसका नुकसान कांग्रेस प्रत्याशी को उठाना पड़ा था। इसके बाद भी कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाया था। प्रदेश में घोसी सीट पर विधानसभा उप...

क्या यूक्रेन की तरह इजरायल को भी अकेला छोड़ने जा रहा है अमेरिका ?

कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के खतरनाक आतंकी हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इजरायल हर तरीके से हमास को खत्म करने पर तुला हुआ है। इजरायल की तरफ से की जा रही भीषण जवाबी कार्रवाई के दौरान फिलिस्तीन के कुछ निर्दोष नागरिक भी मारे गए हैं और इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से मानवाधिकार का मुद्दा गरमाता हुआ नजर आ रहा है।  हालांकि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सोमवार रात गाजा में जारी हिंसा पर लाए गए रूस का प्रस्ताव जिसमें गाजा में आम नागरिकों के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा करते हुए युद्धविराम की मांग की गई थी को खारिज कर दिया गया। रूस द्वारा एक तरह से इजरायल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद में पास होने के लिए 9 वोटों की जरूरत थी लेकिन प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ चार देशों ने ही वोट दिया, वहीं चार देशों ने इसके खिलाफ भी वोट दिया। रूस के प्रस्ताव में आतंकी संगठन हमास या उसके द्वारा इजरायली नागरिकों पर किए गए बर्बर आतंकी हमलों का कोई जिक्र नहीं था। इसे भी पढ़ें: इजराइल-फलस्तीन संघर्ष दर्शा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय कान...

भारत में रोजगार के अवसरों में हो रही तेज वृद्धि को देखकर दुनिया हैरान है

भारतीय सनातन संस्कृति के बारे में विवेचन करते हुए, भारत में रचित वेद, पुराण एवं परम्पराओं के अनुसार, राजा का यह कर्तव्य माना गया है कि उसके राज्य में निवास कर रही प्रजा में प्रत्येक नागरिक को रोजगार उपलब्ध हो, राजा ऐसी व्यवस्था करे। जब तक भारतीय सनातन संस्कृति का भारत में पालन होता रहा, तब तक लगभग समस्त नागरिकों को रोजगार उपलब्ध होता रहा। प्राचीन भारत में विशेष रूप से गांवों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध रहते थे एवं शहरों की ओर पलायन भी बहुत कम होता था। बेरोजगारी की समस्या के बारे में तो भारत के प्राचीन शास्त्रों में वर्णन ही नहीं मिलता है। समस्त नागरिकों को रोजगार उपलब्ध रहता था एवं वे अपने परिवार के समस्त सदस्यों का भरण पोषण करने में सक्षम रहते थे एवं परिवार के समस्त सदस्यों के साथ प्रसन्नत्ता एवं उत्साह के साथ रहते थे। जबकि आज की परिस्थितियों के बीच, वैश्विक स्तर पर, बेरोजगारी की समस्या एक प्रमुख समस्या के रूप में उभर रही है।    भारतीय सनातन संस्कृति का पालन करते हुए भारत आज आर्थिक प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारतीय अर्थव्यवस्था पूरे विश्व की लगभ...

सनातन धर्म व अखंड भारत के स्टार प्रचारक बन गये हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब कुशल नेतृत्व कर्ता, प्रदेश में समाज के हर वर्ग के विकास के संवाहक के साथ ही सनातन धर्म व अखंड भारत के स्टार प्रचारक भी बन चुके हैं। सनातन धर्म और अखंड भारत को लेकर मुख्यमंत्री योगी जी के बयानों की चर्चा अब भारतीय मीडिया में ही नहीं अपितु विदेशों में भी हो रही है। योगी जी की सनातन धर्म पर स्पष्टवादिता से भारत की संपूर्ण सेक्युलर जमात में खलबली मच गई है और उनके उत्तर देने के प्रयास में सनातन विरोधी सिद्ध होती जा रही है। तमिलनाडु के द्रमुक नेता उदय निधि द्वारा सनातन धर्म का उन्मूलन करने वाले शर्मनाक बयान के बाद से ही योगी सक्रिय हैं और अब सनातन धर्म की विशेषताओं की चर्चा करने का कोई भी अवसर नहीं चूकते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश के हिंदू आस्था के सभी केंद्रों, प्रतीकों का विकास व सम्मान हो रहा है। अयोध्या, मथुरा, काशी के साथ ही अन्य छोटे छोटे धार्मिक महत्व के स्थलों का विकास हो रहा है तथा उनके सुंदरीकरण व विस्तार की योजनाओं पर काम चल रहा है जिसके कारण सनातन समाज में प्रसन्नता की लहर है। उधर, कांग्रेस के नेतृत्व...

Vishwakhabram: Hamas का समर्थन करने से पहले जानें नरसंहारक आतंकवादी संगठन हमास की स्थापना कैसे हुई और इसकी विचारधारा क्या है?

इजराइल पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठन हमास ने सिर्फ यहूदियों को ही दर्द नहीं दिया है बल्कि दुनिया को भी दिखा दिया है कि आतंकवाद का स्वरूप कितना वीभत्स हो सकता है। जिस तरह आम लोगों का कत्लेआम किया गया वह मानवता के समक्ष खड़ी आतंकवाद रूपी सबसे बड़ी चुनौती की भयावहता को दर्शाता है। साथ ही जिस तरह हमास को समर्थन देने के लिए इस्लामिक देश एकत्रित हो रहे हैं तथा हिज्बुल्ला और उसके जैसे आतंकवादी संगठन लड़ाई में खुलकर हमास का साथ देने आ रहे हैं, वह इन आतंकी संगठनों के आपसी तालमेल से खड़ी होने वाली वैश्विक चुनौतियों की ओर भी इशारा करता है। जहां तक हमास की बात है तो आपको बता दें कि इसका गठन 1987 के अंत में हुए पहले फिलिस्तीनी विद्रोह की शुरुआत में हुआ था। इसकी जड़ें मुस्लिम ब्रदरहुड की फ़िलिस्तीनी शाखा में हैं और इसे फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के अंदर एक मजबूत सामाजिक-राजनीतिक संरचना का समर्थन भी मिला हुआ है। हमास समूह का उद्देश्य इज़राइल के स्थान पर एक इस्लामिक फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना करना है। हमास समूह फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन यानि पीएलओ और इज़राइल के बीच किए गए किसी समझौते को नहीं मानत...

आम चुनाव में क्या भाजपा के हिन्दुत्व पर भारी पड़ेगा विपक्ष का मण्डल पार्ट-2

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में हिन्दुत्व के घोड़े पर सवार होकर विजय पताका फहराने का सपना पाले हुए है। यह वही हिन्दुत्व है जिसको बीजेपी और आरएसएस ने 80-90 के दशक में अयोध्या में हिन्दुओं के कण-कण में विराजमान प्रभु श्री राम लला के मंदिर निर्माण की सौगंध खाकर कांग्रेस के खिलाफ ‘धार’ दी थी। तब से आज तक हिन्दुत्व के सहारे बीजेपी का विस्तार होता गया और कांग्रेस सिकुड़ती गई। कांग्रेस की कमी को पूरा करने के लिए कई क्षेत्रीय क्षत्रपों ने विभिन्न राज्यों में अपना राजनैतिक विस्तार कर लिया। इसमें बिहार में लालू यादव-नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह-मायावती जैसे पिछड़े और दलित नेताओं का उभार हुआ। इन्होंने कुछ वर्षों में ही बीजेपी की हिन्दुत्व वाली राजनीति की हवा निकाल कर रख दी। कोई पिछड़ों और मुसलमान वोट बैंक के तो कोई दलित-मुस्लिम वोट बैंक के सहारे सत्ता की सीढ़ियां चढ़ा। यह सब अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्री तक बने। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि 1992 में कथित बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस के बाद हिन्दुत्व की राजनीति हाशिये पर जाना शुरू हो गई थ...

भारत की सफल कूटनीति की वजह से बैकफुट पर चला गया है कनाडा

अमरीका के राजदूत एरिक गार्सेटी के कनाडा को लेकर भारत-अमरीका संबंध बिगडऩे के बारे में किसी तरह का बयान देने से इंकार करने से यह साबित हो गया है कि इस मुद्दे पर दोनों द्विपक्षीय देशों के रिश्तों में कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पश्चिमी मुल्क इस मुद्दे पर भारत के साथ संबंध बिगाड़ने पर सहमत नहीं हैं। इस पूरे घटनाचक्र के बाद कनाडा पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है। यही वजह रही कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के अमेरिका से लौटते ही केंद्र सरकार ने कनाडा के 41 राजनायिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया। अब कनाडा गिड़गिड़ाने की हालत में है। कनाडा ने कहा है कि इस मुद्दे पर निजी तौर पर बातचीत की जा सकती है। भारत के इस निर्णय ने कनाडा को आखिरी छोर पर धकेल दिया। भारत ने यह साबित कर दिया कि विश्व का कोई भी देश भारत पर हावी नहीं हो सकता। इस मामले में भारत की कूटनीति कामयाब रही। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्रसभा और एक कार्यक्रम में दो टूक बता दिया था कि कनाडा की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे रूप में भारत के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करन...

डीमैट खातों की संख्या का तेजी से बढ़ना अर्थव्यवस्था के प्रति बढ़ते विश्वास का परिचायक है

शेयर बाजार में जिस तेजी से नए डीमेट खाते खुल रहे हैं वह स्पष्ट रूप से लोगों के विश्वास का ही परिणाम है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास को आम जन के वित्तीय निवेश को लेकर देखा जा सकता है। देश के शेयर बाजार में लगातार इस मायने में बूम देखा जा रहा है कि चालू कैलेण्डर वर्ष के हर महीने लाखों नए डीमेट खाते खुल रहे हैं। इसी कैलेण्डर वर्ष की बात की जाए तो जनवरी से अब तक दो करोड़ से अधिक नए डीमेट खाते खुले हैं। अकेले सितंबर माह में करीब 30 लाख 60 हजार नए डीमेट खाते अस्तित्व में आये हैं वहीं इससे पहले अगस्त में इस साल के सर्वाधिक 31 लाख नए खाते खुले हैं। इसी तरह से गए महीने 10 आइपीओ बाजार में आए हैं और इनमें निवेशकों ने दिल खोलकर पैसा लगाया है। इन 14 आईपीओ के माध्यम से कंपनियों ने 11868 करोड़ रुपए जुटाये हैं। यदि देखा जाए तो दिसंबर 2010 के बाद सबसे अधिक आईपीओ बाजार में आये हैं। समग्र रूप से देखा जाए तो इस साल जनवरी से सितंबर तक 34 आइपीओ के माध्यम से कंपनियों ने निवेशकों से 26913 करोड़ रुपए जुटाए हैं। सभी आइपीओ ओवर सब्सक्राइब रहे हैं। यह सब तो तब है जब आज दुनिया के देश आर्थिक स...

Assembly Elections 2023: Rajasthan, Chhattisgarh, Telangana, Madhya Pradesh कौन-से मुद्दे चुनावों में हावी रहेंगे

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही अब सबकी निगाह इस बात पर लग गयी है कि सत्ता का सेमीफाइनल कौन जीतेगा? सवाल यह भी है कि क्या जो सेमीफाइनल जीतेगा वही लोकसभा चुनाव भी जीतेगा? हम आपको बता दें कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हुआ है उसमें कांग्रेस के पास दो राज्यों- छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार है तो वहीं भाजपा के पास मध्य प्रदेश में सरकार है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनी थी लेकिन आंतरिक मतभेदों के चलते कमल नाथ की सरकार गिर गयी थी और कांग्रेस विधायकों के दल बदल के चलते शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गये थे। इसके अलावा तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति की सरकार है तो वहीं मिजोरम में क्षेत्रीय दल मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। बहरहाल, चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सभी दलों के नेता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन देखना होगा कि जनता के मन में क्या है। आइये राज्यवार राजनीतिक हालात...