General Elections 2024: पत्रकारिता और राजनीति की दिशाहीनता का यक्ष प्रश्न
आम चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है और मतगणना 4 जून को होगी। शुरुआती रूझान शनिवार एक जून की शाम में और अंतिम परिणाम मंगलवार चार जून की रात तक मिल जाएंगे। अब इसका परिणाम चाहे जो भी आए, लेकिन ये परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया गठबंधन की निकट भविष्य की चुनौतियों को बढ़ाने वाले साबित होंगे। ये चुनाव परिणाम पत्रकारिता और राजनीति की दिशाहीनता को भी उजागर करेंगे, जिससे निकट भविष्य की नई सियासी दिशा भी तय होगी। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस को साधकर या फिर कहीं कहीं खुद अपने दम पर भी क्षेत्रीय दलों ने आशातीत सियासी मजबूती हासिल कर ली है। इसलिए उनके क्षेत्रीय आकांक्षाओं और सियासी स्वार्थ को पूरे करने में भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों की घिग्गी बंध जाएगी। इस चुनाव में जो मुद्दे उठे, उससे भी इसी बात के संकेत मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: नये एवं विकसित भारत की बड़ी बाधा है भ्रष्टाचार आम चुनाव 2024 के बाद यह सवाल सदैव मौजूं रहेगा कि आज 'बहुमत' के घमचक्कर में राजनीति और 'विज्ञापन' के चक्कर में पत्रकारिता जो अप...