गुजराती मीडिया की नजरों में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए विपक्ष ने मोदी को बड़ा अवसर दे दिया है
मणिपुर में पिछले ढाई महीने से जारी हिंसा, महिलाओं के साथ हुए दुराचार और संसद में मणिपुर के हालात पर हो रहे हंगामे के साथ विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर इस सप्ताह गुजराती अखबारों ने अपनी राय प्रमुखता से रखी है। आनंद से प्रकाशित सरदार गुर्जरी लिखता है- ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी कि संसद का मानसून सत्र बहुत अच्छा चलेगा। मणिपुर में चल रही उथल-पुथल और कुछ महीने बाद राज्य में चुनाव इसके दो ठोस कारण थे। संसद का सत्र ऐसे सवाल उठाने का बेहतर मौका है। विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर दिया है। लेकिन संसद में बहस के लिए सरकार की अपनी रणनीति है। मणिपुर पर चर्चा के साथ-साथ वह राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े तथ्य भी सामने रखने की तैयारी में हैं। अखबार आगे लिखता है, विपक्ष शासित राज्यों में हो रहे अत्याचारों को विपक्ष नजरअंदाज कर रहा है। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान दुराचार की ये तमाम घटनाएं भी सामने आएंगी, तब विपक्ष पर भी सवाल उठेंगे। जब चर्चा होगी तो मणिपुर के अन्य तथ्य भी सामने आएंगे। दुर्भाग्य की बात...