Saharanpur Lok Sabha seat: कांग्रेस-बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी बीजेपी के लिये सुनहरा मौका
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिला सहारनपुर में प्रथम चरण में मतदान होना है। मुस्लिम बाहुल्य यह सीट बीजेपी के लिये हमेशा चुनौती बनी रही है। यहां तक की 2019 में मोदी लहर के बावजूद यहां से बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान 20 हजार वोट से विजय रहे थे। दुनिया भर में इस्लामी तालीम के लिए विख्यात दारुल उलूम संस्थान भी सहारनपुर के देवबंद कस्बे में स्थित है। सहारनपुर सीट पर पिछले चुनाव की बात करें तो बसपा प्रत्याशी हाजी फजुर्लरहमान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस का गठबंधन था, ऐसे में विपक्षी गठबंधन के वे संयुक्त विजेता रहे थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राघव लखनपाल शर्मा रहे थे, जिनके खाते में 4,91,722 वोट गए थे. उस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 20 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। सहारनपुर लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में तीन पर बीजेपी और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। बीजेपी के हिस्से में सहारनपुर नगर, देवबंद और रामपुर विधानसभा सीट आई, जबकि सहारनपुर देहात और बेहट विधानसभा सपा के हिस्से में आई। सहारनपुर सीट...