Posts

Showing posts from September, 2023

स्वामीनाथन ने देश को भूख से आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष कर सफलता हासिल की थी

भारत में कृषि-क्रांति के जनक, विश्व खाद्य पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति, कृषि में नवाचार के ऊर्जाघर एवं कृषि विज्ञानी डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का देह से विदेह हो जाना एक स्वर्णिम युग की समाप्ति है, एक अपूरणीय क्षति है। भारत को अन्न के अकाल से मुक्त कर अन्न का भंडार बनाने वाले इस कृषि-युगपुरुष के अवदान इतने बहुमुखी और दीर्घायुष्य है कि वे सदिया तक कृतज्ञ राष्ट्र की धमनियों एवं स्मृतियों में जीवित रहेंगे। वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गये हैं कि भारतीय कृषि एवं वैश्विक खाद्य के संकट उभरने का नाम नहीं लेंगे। ‘कृषि क्रांति आंदोलन’ के वैज्ञानिक नेता के रूप में उनके अवदानों की शुरुआत 1943 के भीषण दुर्भिक्ष के दौरान हुई, जब चावल के एक-एक दाने के लिये लाखों लोगों ने दम तोड़ दिया था। इस घोर मानवीय त्रासदी एवं संकट ने केरल विश्वविद्यालय के इस अठारह वर्षीय युवा स्वामीनाथन में देश की भूख मिटाने की प्रतिबद्धता एवं संकल्प को जाग्रत किया और इसके लिये कृषि अनुसंधान के प्रति एक जुनून एवं जिजीविषा पैदा की। उन्होंने गेहूं एवं चावल की उच्च उपज वाली किस्मों को विकसित करने के मिशन पर काम शुरू कर भारत की कृ...

कनाडा प्रकरण में अमेरिका की भूमिका को देखते हुए भारत को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है

कुख्यात आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने जिस तरह से बिना सबूत के भारत पर आरोप लगाए हैं, उसके बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में लगातार तल्खी आती जा रही है। निज्जर हत्याकांड में कनाडा द्वारा लगाए गए बेतुके आरोप की वजह से भारत और कनाडा के रिश्तों पर तो बुरा असर पड़ ही रहा है लेकिन इस पूरे मामले में कई जानकारी के सामने आने के बाद अब अमेरिका के रुख को भी लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिका ने पहले फाइव आईज के खुफिया मंच का दुरुपयोग कर जिस तरह से पहले कनाडा को गलत जानकारी देकर भारत के खिलाफ उकसाने का काम किया और बाद में जिस तरह से इस मामले में बयान देकर भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया, उससे यह साफ-साफ नजर आ रहा है कि अमेरिका ने भारत के खिलाफ षड्यंत्र किया, साजिश रची और दोस्त कहकर भारत की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। इसे भी पढ़ें: 7th Anniversary Of Surgical Strike: भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बदला, पाकिस्तान में घुसकर जैश का जोश कैसे सेना ने किया था जमींदोज ऐसे में अब बड़ा सवाल तो यह खड़ा हो रहा है कि आखिर अमेरिका चाहता क्या है ? एक तरफ अमेरिका अ...

आजादी के अमृतकाल में नारीशक्ति का जागरण बहुत सुखद संकेत है

अमृतकाल में नये संसद भवन में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' पारित कर भारत सरकार ने इतिहास रचने का काम किया है। निश्चित ही यह नये व विकसित भारत का प्रतिबिम्ब है। महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक का सभी दलों ने एकजुट होकर समर्थन किया। महिलाओं के लिए यह गौरव का क्षण है। विधेयक के पक्ष में 454 और विपक्ष में मात्र दो वोट पड़े। यह भारतीय लोकतंत्र की महिलाओं के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। महिला आरक्षण बिल के विरोध में एआईएमआईएम के असद्दुदीन ओवैसी व इम्तिआज जलीन ने ही वोट किया। इस बिल के विरोध में आने से उनकी मानसिकता उजागर होती है। ऐसे लोग महिलाओं को अपना गुलाम समझते हैं। वह उन्हें उपभोग की वस्तु समझते हैं। जबकि भारत के अन्य दलों ने जिस प्रकार महिला सशक्कतीकरण के मुद्दे पर दुनिया को एकजुटता का संदेश दिया है। इससे भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। महिला आरक्षण बिल पिछले 27 वर्षों से लंबित था। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना और परिसीमन दोनों का काम शुरू हो जायेगा। इसके पूरा होने के बाद विधानसभा और लोक...

2023 के विधानसभा चुनावों में सामूहिक नेतृत्व और मोदी फैक्टर पर जोर दे रही भाजपा

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, 2023 के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हैं। इसे 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन पांच राज्यों में से भाजपा अपने दम पर एक मध्य प्रदेश में शासन में है। वहीं, मिजोरम में गठबंधन में है। इसके अलावा कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्रीय समिति का शासन है। हालांकि, इन पांचो राज्यों में भाजपा कहीं ना कहीं पूरी ताकत लगाने की कोशिश में जुटी हुई है और अभी से ही अपनी रणनीति जमीन पर उतर रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में जो अब तक उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उसमें दिख भी रहा है। इसके अलावा भाजपा ने जो रणनीति अपनाई है, उसमें मुख्यमंत्री के चेहरे की बजाय सामूहिक नेतृत्व और मोदी फैक्टर पर जोर दिया गया है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा इस बात को भली-भांति समझती हैं कि अगर उसकी ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान किया गया तो चुनाव से पहले हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी के भीतर गुटबाजी मजबूत हो सकती है। इससे उम्मीदवारों के समक्ष चुनौतियां आएंगी। मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां भाजपा बड़े नाम को भी चुनावी ...

महिला आरक्षण बनाम ओबीसीः भाजपा और कांग्रेस में से किसका सफल होगा दांव?

महिला आरक्षण बिल की सुगबुगाहट के साथ ही कांग्रेस ने ओबीसी राग आलापना शुरू कर दिया था। लोकसभा में विपक्षी दलों की पहली स्पीकर के तौर पर बोलते हुए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण को अपने पति और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना बताने के साथ-साथ भारत सरकार से जाति जनगणना करा कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण देकर आगे बढ़ाने की मांग की। हालांकि कोटे के अंदर कोटे की नीति के तहत सरकार ने अपने महिला आरक्षण बिल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पहले से आरक्षित सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव शामिल कर रखा है लेकिन ओबीसी समुदाय की महिलाओं को आरक्षण देने पर सरकार का तर्क बिल्कुल साफ है कि अभी संविधान में सामान्य वर्ग के साथ-साथ सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान है इसलिए इससे अलग हटकर कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं की जा सकती है। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में उठाए गए ओबीसी गणना और आरक्षण के मुद्दें का राज्यसभा में जवाब देते ...

भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उत्तर प्रदेश पर खास ध्यान दे रहा है आरएसएस

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बिसात बिछने लगी है। एक तरफ सियासी गठबंधन मजबूत किया जा रहा है तो दूसरी ओर अपने-अपने वोट बैंक को संगठित करने के लिए तमाम सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एक तरफ महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के लिए कानून बना दिया गया है। इस बिल के जरिए लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। बीजेपी इसके जरिए देश की आधी आबादी के वोट अपनी झोली में डालना चाहती है तो अयोध्या में प्रभु रामलला का मंदिर भी अगले वर्ष जनवरी में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके जरिए बीजेपी हिन्दुत्व का कार्ड खेलना चाहती है। इससे इत्तर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बैकडोर से बीजेपी को मजबूत करने की कोशिश में जुटा गया है। संघ की कोशिश हर गांव तक अपनी शाखा का विस्तार करना है। यह और बात है कि संघ अपनी तेजी को चुनाव से जोड़ने की बात से इंकार करते हुए कहता है कि वह तो अपने शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह 2025 में होना है। इससे पहले आरएसएस हर गांव तक अपनी प...

Interview: BSP MP Danish Ali ने दोहराया- न्याय नहीं मिला तो सांसदी छोड़ दूँगा

संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को आतंकवादी कहने पर सियासत में बवाल मच गया है। पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है आरोपी सांसद पर कार्रवाही की मांग को लेकर। पीड़ित सांसद खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। भावुक होकर बयान दे रहे हैं कि अगर न्याय नहीं मिला तो सांसदी छोड़ दूंगा। घटना की शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उनसे मिलने पहुंचे। पूरे प्रकरण पर पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर ने उनसे बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य हिस्से- प्रश्नः वाकया क्या हुआ था, जो नौबत यहां तक आ गई? उत्तर- मैंने ज्यादा कुछ नहीं कहा था। रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे, मैंने उनके वाक्य को थोड़ा करेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह भड़क गए, फिर जो उन्होंने अपने श्रीमुख से जहरीले बोल बोले, उसे पूरी दुनिया ने सुना। मैं, थोड़ी देर के लिए खुद सदन में सन्न भी रह गया, कि आखिर मेरा गुनाह क्या था। देखिए, रमेश बिधूड़ी ने अपने गंदे अल्फाजों से बता दिया है कि मुसलमानों की प्रति भाजपा की यही सोच है। इसे भी पढ़ें: Interview: अतीक अहमद की नहीं, बाहुबली कल्चर और सियासी गठजोड़ की कहानी है दा पूर्वांचल फ...

वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ती जा रही है

भारत, पूरे विश्व में, पहला देश है जिसने चन्द्रयान-3 को चन्द्रमा के दक्षिणी पोल पर सलतापूर्वक उतार लिया है। अन्यथा, विश्व का कोई भी देश, अमेरिका, रूस एवं चीन सहित, अभी तक चन्द्रमा के दक्षिणी पोल पर अपना यान उतारने में सफल नहीं हो सका है। निश्चित ही भारत की यह सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि विश्व के समस्त देशों के लिए गर्व का विश्व होना चाहिए। यदि चन्द्रयान-3 अपने उद्देश्यों में सफल हो जाता है जैसे चन्द्रमा पर पानी उपलब्ध है अथवा नहीं, चन्द्रमा पर किस प्रकार के खनिज पदार्थ (सोना, प्लेटिनम, टाइटेनियम, यूरेनियम, आदि) रासायनिक पदार्थ, प्राकृतिक तत्व, मिट्टी एवं अन्य तत्व पाए जाते हैं, आदि का पता लगने पर इस जानकारी का लाभ भारत के साथ ही पूरे विश्व को भी होने जा रहा है। परंतु, पश्चिमी देशों में कुछ तत्व भारत की इस महान उपलब्धि को सकारात्मक दृष्टि से न देखते हुए इस संदर्भ में अपनी नकारात्मक सोच को आगे बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था आज बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था का रूप ले चुकी है एवं इस अर्थव्यवस्था पर अभी तक केवल कुछ विकसित देशों, अमेरिका, रूस, चीन, कनाडा, ब्रि...

आरक्षण देने भर से महिलाओं की स्थिति नहीं सुधर जायेगी, लोगों को अपनी सोच भी बदलनी होगी

भारतीय संसद के नए भवन के पहले सत्र का श्रीगणेश अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक, यादगार एवं अविस्मरणीय रहा। मंगलवार के शुभ दिन अनेक नये अध्याय एवं अमिट आलेख रचे गये, जिनमें सरकार और विपक्ष के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध की दुर्लभ तस्वीर सामने आयी, वहीं ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के रूप में नारी शक्ति के अभ्युदय का नया इतिहास रचा गया। यह सुनकर एवं देखकर अच्छा लगा कि सभी नेताओं ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर बाबा साहेब अंबडेकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, बाबू राजेंद्र प्रसाद, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सभी महान नेताओं को याद किया, जिन्होंने नया एवं सशक्त भारत बनाने में योगदान दिया। हर राजनीतिक दल महिला उत्थान, उन्नयन एवं विधायी संस्थानों में संतुलित महिला प्रतिनिधित्व के लंबे-चौड़े दावे करते रहे हैं और वादे भी, लेकिन जब समय आता है तो महिलाओं को उनका हक देने में अनेक किन्तु-परन्तु एवं कोताही होती रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 82 महिला सांसद चुनकर आई थी। जिस देश में आधी आबादी महिलाओं की हो, वहां सिर्फ 15 फीसदी महिलाएं ही लोकसभा पहुंचे तो आश्चर्य ही नहीं, बल्कि विडम्बनापूर्ण ही है। आश्चर्य की बात यह क...

बुंदेलखंड के बुंदेला परिवार का नया राजनीतिक दाँव कितना कारगर सिद्ध होगा?

उत्तर प्रदेश के दक्षिण और मध्य प्रदेश के पूर्वोत्तर में स्थित बुंदेलखंड आजकल काफी सुर्खियों में है। एक वजह है कि देश की राजधानी दिल्ली से सटी औद्योगिक नगरी नोएडा के गठन के 47 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा की ही तर्ज पर बुंदेलखंड का विकास करने के लिए इस क्षेत्र में नोएडा से भी आकार में बड़ा एक और नया औद्योगिक शहर बनाने का निर्णय लिया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के नाम से नया औद्योगिक शहर झांसी-ग्वालियर मार्ग बसाया जाएगा। योगी सरकार द्वारा 12 सितंबर 2023 को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। खास बात ये है कि बीडा का आकार नोएडा से भी बड़ा होगा। नोएडा का गठन 13 हजार हेक्टेयर जमीन से किया गया था। बीडा का गठन करीब 14 हजार हेक्टेयर जमीन से किया जा रहा है। बीडा के लिए सरकार पहले चरण में 5000 करोड़ रुपये की राशि देगी। योगी सरकार का यह फैसला निश्चित ही तौर पर मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। दूसरी वजह पर गौर किया जाए तो इस समय बुंदेलखंड की सियासत में भी उबाल आया हुआ है क्योंकि यूपी की सियासत में अपनी मजबूत पक...

आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश दौरा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। आरएसएस की कार्यशैली से कोई अनभिज्ञ नहीं है। आरएसएस अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सीधे तौर पर तो राजनीति में नहीं उतरता है, लेकिन उस नेता और पार्टी का समर्थन करने में उसे जरा भी गुरेज नहीं होता है जो उसकी विचारधारा को मानते हैं और उसे आगे ले जाने के संघ के प्रयास का हिस्सा बनते हैं। प्रत्येक चुनाव से पूर्व आरएसएस की सक्रियता बढ़ जाती है, यह स्वाभाविक तौर पर देखा गया है, लेकिन पहले और आज में विशेष अंतर यह नजर आ रहा है कि अबकी से संघ पर्दे के पीछे से नहीं खुलेआम इस बात की घोषणा कर रहा है कि संघ ने लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका तय कर ली है। लोकसभा चुनावों से पहले संघ गांव-गांव अपनी पहुंच बढ़ाने में जुट गया है। जब पूरा देश श्री गणेश उत्सव मना रहा होगा तब संघ प्रमुख मोहन भागवत 22 से 24 सितंबर तक लखनऊ में डेरा डाले होंगे। इससे पहले 19-20 सितंबर को भाजपा और संघ के बीच समन्वय बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की उपस्थित ...

नयी संसदीय यात्रा के दौरान उन्नत और आदर्श मूल्यों को अपनाया जाये

आज संसद में भारतीय संसदीय इतिहास का आठवां विशेष सत्र प्रारंभ हुआ, ऐतिहासिक रूप से देखें तो विशेष सत्र आमतौर पर महत्वपूर्ण विधायी या राष्ट्रीय घटनाओं के उपलक्ष्य में बुलाए गए हैं। संसदीय इतिहास में अब तक संसद के सात विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं जिनमें से तीन बार ऐसे सत्र तब बुलाए गए जब देश ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मना रहा था। वहीं दो बार राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए 1977 में तमिलनाडु और नगालैंड में तो 1991 में हरियाणा में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस बार 75 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा के लिए मुख्यतः विशेष सत्र बुलाया गये हैं। इस बार का विशेष सत्र संसदीय परम्परा के श्रेष्ठ स्वरूप को उपस्थित करके उसके उत्कर्ष को बढ़ाने और उसे उन्नत-आदर्श बनाने के लिये होना चाहिए, न केवल इस विषय पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए, बल्कि इस पर चिंतन और मनन भी होना चाहिए। क्योंकि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि पिछले कुछ वर्षों में संसद में कामकाज के तौर-तरीकों में गिरावट आई है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का विशेष सत्र अन्य सत्रों की तरह हंगामेदार, अमर्यादित एवं अनुशासनहीन न होने की बजाय सार्थक बहस...

नये भारत के निर्माता हैं कर्मयोद्धा और प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी

एक महान् कर्मयोद्धा के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, सामरिक और आर्थिक सशक्तता की छाप छोड़ते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने को तत्पर है, यह इतिहास के निर्माण का भाव है। निश्चित ही उनकी दृष्टि एवं दिशा भारत के नवशिल्प का आधार है। उन्होंने अंधेरों, अवरोधों एवं अक्षमताओं से संघर्ष करने की एक सार्थक मुहिम वर्ष 2014 में शुरू की। वे राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अध्यात्म एवं विज्ञान के समन्वयक, कुशल राजनेता, प्रभावी प्रशासक, विलक्षण व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके 73वें जन्म दिवस पर सुखद एवं उपलब्धिभरी प्रतिध्वनियां सुनाई दे रही है, जिनमें नये भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के अमृतमय स्वर गूंज रहे हैं। हमने हाल ही में उनके नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में हुई जी-20 के समिट में विश्व मंच पर भारत की अमिट छाप छोड़ी है। उनका करिश्माई व्यक्तित्व एवं कृतित्व ही है कि नयी दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर आम सहमति बनी। वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने तथा दुनिया में भरोसा विकसित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उनके जीवन का प्रत्येक पल नये आ...

द्रमुक के सनातन धर्म विरोधी बयानों से विपक्षी गठबंधन इंडिया का आधार ही हिल गया है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खात्मे का बयान देकर पहले से ही आपसी आरोप-प्रत्यारोपों के झंझावातों से जूझ रही विपक्षी एकता के लिए नया संकट पैदा कर दिया है। हालत यह है कि विपक्षी दलों के लिए उदयनिधि का यह बयान उगलते बन रहा है न ही निगलते। विपक्षी दल इस मुद्दे पर साफ प्रतिक्रिया जाहिर करने के बजाए कन्नी काट रहे हैं। विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर हिन्दू वोट बैंक के नाराज होने का खतरा है, वहीं यह जगजाहिर है कि तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के प्रमुख मुद्दे जाति, धर्म और भाषा के रहे हैं। मौजूदा सत्तारुढ़ दल डीएमके हो या प्रमुख विपक्षी दल एआईएडीएमके, इनकी राजनीतिक नींव ही धर्म और सम्प्रदाय के विरोध के आधार पर पड़ी है। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बुखार से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि खत्म किया जाना चाहिए। इंडिया गठबंधन के दल अन्य मुद्दों पर कोई एकराय कायम करते, इससे पहले उदयनिधि का बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर असहमति जत...

भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार ने देश के पर्यटन उद्योग में नई जान फूंक दी है

भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं विश्व में सबसे अधिक प्राचीन मानी जाती है। भारतीय संस्कृति को विश्व की अन्य संस्कृतियों की जननी भी माना गया है। भारत की संस्कृति और सभ्यता आदि काल से ही अपने परम्परागत अस्तित्व के साथ अजर अमर बनी हुई है। भारत में गीत संगीत, नाटक परम्परा, लोक परम्परा, धार्मिक संस्कार, अनुष्ठान, चित्रकारी और लेखन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा संग्रह मौजूद है जो मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में जाना जाता है। इसे संजोने, संवारने और निखारने का महती प्रयास हाल ही के समय में बहुत मजबूती के साथ किया जा रहा है। विशेष रूप से पिछले एक दशक में भारत की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं जिससे न केवल विश्व के लोगों को देश के माटी की सौंधी खुशबू मिली है बल्कि पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति को जानने एवं समझने का प्रयास भी कर रही है। भारत का अतीत वर्तमान से भी सुंदर एवं प्रभावशाली रहा है। कोणार्क का सूर्य मंदिर, मदुराई का मीनाक्षी मंदिर, एलोरा का कैलाश मंदिर, कांचीपुरम में वरद राजा मंदिर, मुडेरा में सूर्या मंदिर के अलौकिक रूप एवं अयोध्या में राम...

एक नहीं कई टुकड़ों में बँटेगा पाकिस्तान, आतंकवाद का गढ़ अब पूरी तरह ढहने की कगार पर है

वर्तमान में पाकिस्तान में जिस प्रकार के स्वर मुखरित हो रहे हैं, उसके निहितार्थ लगाए जाएं तो यही परिलक्षित होता है कि पाकिस्तान की जनता अब अपने ही उन नीति नियंताओं का विरोध करने पर उतारू हो गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। पाकिस्तान के निर्माण के साथ ही राजनीतिक दुष्चक्र में गोता लगाने वाले पाकिस्तान के शासकों ने केवल अपने हित की राजनीति को ही प्रधानता दी। जिसके कारण न तो पाकिस्तान प्रगति कर सका और न ही वहां की जनता का जीवन स्तर ही बेहतर हो सका है। आज इस तथ्य को सभी जानते हैं कि पाकिस्तान की जनता अनेक प्रकार की विसंगतियों का सामना कर रही है। महंगाई का आलम यह है कि जनता इसमें लगातार पिस रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के आसमानी भाव ने जनता के माथे पर चिंता की लकीरें स्थापित कर दी हैं। अब पाकिस्तान में एक नई समस्या भी स्थापित हो रही है, जिसमें अब पाकिस्तान की जनता ही अपने शासकों को कोस रही है। इतना ही नहीं वहां की जनता के मुख से पाकिस्तान से आजादी प्राप्त करने की आवाजें सुनाई देने लगीं हैं। इससे हो सकता है कि पाकिस्तान अपनी स्वयं की करनी के कारण टूट कर बिखर जाए। व...

पहले भी कितने हमले हुए हैं, पर भारतीय सनातन संस्कृति को कोई खत्म नहीं कर पाया

भारत आदि काल से ही एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है, यह मात्र एक जमीन का टुकड़ा नहीं है। भारत के कंकड़ कंकड़ में शंकर का वास बताया जाता है। हाल ही के कुछ वर्षों में भारत के आर्थिक विकास में विरासत पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है और भारत में आर्थिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है। जिसके चलते अन्य देशों की तुलना में भारत की आर्थिक विकास दर मजबूत बनी हुई है। बल्कि अब तो अन्य कई देश, विकसित देशों सहित, भी अपने आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के हल हेतु एवं अपने आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से भारतीय सनातन संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत ने राजनैतिक स्वतंत्रता 75 वर्ष पूर्व ही प्राप्त कर ली थी, परंतु भारत की सनातन संस्कृति आदि काल से चली आ रही है एवं लाखों वर्ष पुरानी है। भारत को ‘सोने की चिड़िया’ के रूप में जाना जाता रहा है और भारतीय सनातन संस्कृति का लोहा पूरे विश्व ने माना है। धर्म, दर्शन, विरासत, तीज, त्यौहार, जायका और अनेकता में एकता के दर्शन करने को पूरी दुनिया भारत की ओर आकर्षित होती रही है। भारत को देव भूमि भी कहा गया है, यह अर्पण की ...

अफ्रीका से लेकर अरब तक- भारत ने आखिर कैसे किया चीनी साजिशों का पर्दाफाश?

भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ जी-20 का सफल शिखर सम्मेलन, भारत के लिए कई मायनों में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। जी-20 जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन कर भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया कि अब यह भारत वह भारत नहीं है जिसे दुनिया खासतौर से यूरोपीय और अमीर देश सांप-सपेरों के देश के रूप में देखते थे, बल्कि यह नया भारत न केवल उनके साथ खड़ा है बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी अब इसी भारत के पास है।  रूस यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई को लेकर जिस तरह से जी-20 में शामिल देश दो खेमों में बंट गए थे उसे देखते हुए यह आशंका जताई जाने लगी थी कि जी-20 के सम्मेलन में आम सहमति से कोई घोषणा पत्र जारी ही नहीं किया जा सकेगा। एक तरफ जहां चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत ना आकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह दिल्ली में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को बहुत ज्यादा तवज्जो या यूं कहें कि ज्यादा महत्व देने को तैयार नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रतिनिधि के रूप में जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बिना किसी लाग-लपेट के स...