कांग्रेस पार्टी के सितारे पिछले कुछ वर्षों से लगातार गर्दिश में चल रहे हैं, पहले तो वह केंद्र की सत्ता से बाहर हुई फिर एक-एक करके उससे राज्यों की सत्ता भी छिनती चली गई। वहीं रही-सही कसर उन राजनेताओं ने पूरी कर दी जो कांग्रेस पार्टी में कभी सत्ता का प्रमुख केन्द्र व नीति निर्माता होते थे, वह राजनेता भी पिछले कुछ वर्षों से एक-एक करके ना जाने क्यों कांग्रेस पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के हालात को देखकर अब तो देश के आम जनमानस को भी यह लगने लगा है कि कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना कभी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने देखा था, उसको कांग्रेस पार्टी के अंदर के कुछ नेता व पार्टी छोड़कर बाहर जाने वाले नेता ही पूरा करने पर तुले हुए हैं। आज कांग्रेस पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, पार्टी के पास लंबे समय से अपना पूर्ण कालिक अध्यक्ष तक नहीं है, कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी से दशकों से विचारधारा व दिल से जुड़ा हुआ आम कार्यकर्ता दुविधा में है कि आखिरकार पार्टी में यह किस तरह का माहौल चल रहा है और भविष्य में ऐसा माहौल कब...