Posts

Showing posts from November, 2023

पांच राज्यों के चुनाव में सब पर भारी पड़ी है कांग्रेस, परिणाम के बाद देश में बढ़ेगा राहुल गांधी का कद

देश के पांच राज्यो के विधानसभा चुनावो में कांग्रेस ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। कर्नाटक व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से अपनी सरकार बनाकर भाजपा को जबरदस्त पटकनी दी थी। तभी से लगने लगा था कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी स्थिति सुधार रही है। वहीं केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा का पराभव प्रारंभ हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी तो किसी को सपने में भी गुमान नहीं था कि उनकी यात्रा को आमजन का इतना जन समर्थन मिलेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कमजोर होती कांग्रेस में एक नई जान फूंकने का काम किया है। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव के ट्रेलर के रूप में देखा जा रहा है। इन राज्यों के नतीजे का असर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। सबसे बड़ी बात 26 विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इंडिया गठबंधन अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को कितनी बड़ी चुनौती दे पाएगा इसका पता भी इन विधानसभा चुनाव के परिणामों से लग जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा की कुल 679 सीटों के लि...

पश्चिम भी स्वीकार रहा है कि सुख-दुःख वास्तव में भौतिक संसाधनों पर निर्भर नहीं करते

रामचरितमानस एक ओर राम का जीवन चरित्र व मनुष्य जाति के अनुभवों का उत्कट निचोड़ है तो दूसरी ओर यह 'नाना पुराण निगमागम सम्मतं यद्' होकर सनातन धर्म के सभी मानक ग्रंथों के अर्क स्वरूप भी है, जिसे मानस के अंत में 'छहों शास्त्र सब ग्रन्थन को रस' कह कर दोबारा पुष्ट कर दिया गया है। मनुष्य से पुरुषोत्तम बनकर यानि मृत्यु से अमरत्व की ओर बढ़ने की यात्रा के पथ प्रदर्शक श्रीराम हैं। अपने भीतर छिपी संभावना और सुख-शांति की अभीप्सा को पूरा कर सकने की आकांक्षा के बीच, रामचरितमानस में राम इस मार्ग का संकेत हैं कि मनुष्य के स्वरूप को चरितार्थ करने और उससे ऊपर उठने और अपने भीतर निहित संभावनाओं को साकार करने का कोई लघुमार्ग (शॉर्टकट) नहीं हैं। पारिवारिक, सामाजिक और लौकिक जीवन के कर्तव्य परायणता में राम ने अपने आचरण और व्यवहार से जो मानक स्थापित किए, उन मानकों में यह संभावना हमेशा निहित रही कि व्यक्ति का व्यवहार, परिस्थिति के अनुसार भले बदलता रहे, लेकिन उसका अंतरंग स्थिर रहे। मानव उन्हीं मूल्यों का प्रतिनिधित्व करे जो शाश्वत हो, जो मनुष्य और समाज के लिए हमेशा उपयोगी और ऊंचा उठाने वाले हों। ...

पांच राज्यों के चुनावों में मुफ्त रेवड़ियों की बरसात कर राजनीतिक दलों ने खतरनाक संकेत दिये हैं

चुनाव लोकतंत्र की जीवनी शक्ति है, यह राष्ट्रीय चरित्र का प्रतिबिम्ब होता है, लोकतंत्र में स्वस्थ मूल्यों की स्थापना के लिये चुनाव की स्वस्थता एवं उसकी शुद्धि अनिवार्य है। चुनाव की प्रक्रिया गलत एवं मूल्यहीन होने से लोकतंत्र की जड़े तो खोखली होती ही है, राष्ट्र भी मूल्यहीनता की ओर अग्रसर होता है। चरित्र-शुद्धि के अभाव में चुनाव शुद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में ऐसा ही देखने को मिल रहा है, रेवड़ी-संस्कृति, लोकलुभावने वायदों और गारंटियों का जो कोलाहल सुना जा रहा है, येन-केन-प्रकारेण चुनाव जीतने की होड़ देखने को मिल रही है, जो कालांतर में देश के सशक्त होने, आर्थिक अनुशासन व योग्य जनप्रतिनिधियों के चयन के लिये एक चुनौती बन सकता है। लगातार चुनावों में मुक्त की रेवड़िया बांटने की परम्परा ने चुनाव प्रक्रिया एवं उसके आदर्श को धुंधलाया है। यह विडंबना है कि लोग जनप्रतिनिधि की योग्यता, कर्मठता, चारित्रिक उज्ज्वता की प्राथमिकता को दरकिनार करके संकीर्ण सोच के लाभों को प्राथमिकता देने लगे हैं। इस दूषित परंपरा से राजनेताओं और जनता का प्रलोभन विस्तार ले रहा है। ...

हलाल प्रमाणित उत्पादों पर अब पूरे देश में प्रतिबंध लगाने का समय आ गया है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन हिंदू समाज की आस्था की रक्षा करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से ही प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें व एटीएस सक्रिय हो गई हैं, पूरे प्रदेश में छापामारी चल रही है और भारी मात्रा में अवैध रूप से प्रमाणित हलाल उत्पादों की जब्ती भी की जा चुकी है जिसके कारण अवैध रूप से हलाल प्रमाणन का गोरख धंधा करने वाले गिरोहों व संगठनों में खलबली मच गयी है वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित सभी विरोधी दल इसे मुस्लिम तुष्टिकरण नीति को धार देने के लिए प्रयोग करते दिख रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार अवैध रूप से चल रहा हलाल प्रमाणन का गोरखधंधा लगभग 3000 करोड़ से अधिक का है और इस धन का दुरुपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों व आतंकवादी संगठनों की मदद करने के लिए किया जा रहा है। हलाल प्रमाणन का धंधा केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत में चल रहा है और इस धंधे का भारत में आगमन 1974 में एक घृणित साजिश के तहत हुआ था। हलाल प्रम...

मुसलमानों पर अत्याचार करने वाले चीन की चाल को कब समझेंगे इस्लामिक देश ?

कोरोना काल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई अपनी छवि को सुधारने और अपने व्यापारिक हितों को साधने के लिए चीन पिछले कुछ समय से इस्लामिक देशों का सहारा लेने लगा है। हाल ही में चीन ने इजरायल और हमास की लड़ाई के मुद्दे पर अपने देश में अरब और मुस्लिम देशों के साथ एक बैठक बुलाई जिसमें चीन ने अपने आप को मुसलमानों का सबसे बड़ा हमदर्द साबित करने की कोशिश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया।  चीन में हुई इस बैठक में सऊदी अरब, जॉर्डन, मिस्र, इंडोनेशिया और फिलिस्तीन के साथ-साथ दुनिया के 57 इस्लामिक देशों के संगठन- इस्लामिक सहयोग संगठन के नेता भी शामिल हुए। यह दावा किया गया कि चीन ने यह बैठक मिडिल ईस्ट में स्थाई शांति कायम करने के लिए बुलाई थी। चीन में हुई इस बैठक से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह भी संदेश देने का प्रयास किया गया कि चीन मुसलमानों का सबसे बड़ा रहनुमा है और वह इजरायल-हमास की लड़ाई के बीच फिलिस्तीन के साथ खड़ा हुआ है मतलब आतंकी संगठन हमास के साथ खड़ा हुआ है। इसे भी पढ़ें: मुसल...

राजस्थान में अब अशोक गहलोत के वादों पर एतबार नहीं कर रहे लोग

राजस्थान विधानसभा का चुनावी संग्राम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो वर्षों से कह रहे हैं कि हम राजस्थान में हर बार सत्ता बदलने का रिवाज तोड़ेंगे और लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। इसके लिए अशोक गहलोत साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रहे हैं। यहां तक कि वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट की तारीफ करने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। सरकार की वापसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदाताओं को लुभाने के लिए पिछले काफी समय से तरह-तरह की योजनाएं चला रहे थे। अब उन्होंने चुनावी ब्रह्मास्त्र के रूप में अपनी सरकार की तरफ से लोगों को सात गारंटी देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि सरकार रिपीट होने पर इन सातों गारंटी को लागू कर आम जनता को इनका फायदा पहुंचाया जाएगा। मगर गहलोत के साथ वही बात हो रही है कि बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते। राजस्थान के मतदाताओं को गहलोत की गारंटी के ऊपर एतबार नहीं हो रहा है। लोगों का कहन...

क्या कभी सच हो पायेगा राजस्थान में किसी जाट का मुख्यमंत्री बनने का सपना?

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रांत है। यहां करीबन 8 करोड़ की आबादी निवास करती है जिसमें से सबसे अधिक करीबन 13-14 प्रतिशत जाट समाज के लोग आते हैं। प्रदेश की राजनीति में जाटों का हमेशा दबदबा रहा है। सबसे अधिक संख्या में विधायक व सांसद भी जाट ही निर्वाचित होते हैं। मगर इतना सब होते हुए भी राजस्थान में आज तक किसी भी पार्टी से जाट समाज का व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है। जब-जब विधानसभा के चुनाव होते हैं तब जरूर जाट समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की बातें चलती हैं। मगर चुनाव होने के बाद जाट समाज का व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है।  राजस्थान में जाट समाज आजादी के समय से ही कांग्रेस का सबसे बड़ा समर्थक वोट बैंक रहा है। आज भी जाटों का झुकाव कांग्रेस की तरफ बना हुआ है। लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से ऐसा कोई जाट नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सके। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में जरूर अपनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था और तीन विधानसभा सीटों पर जितने में सफल रहे थे। उस समय हनु...

चुनावी राज्यों में 245 करोड़ रुपये से ज्यादा मादक पदार्थों की बरामदगी चिंता का विषय

चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर यह एलान किया है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम- इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से इन चुनावी राज्यों में 1760 करोड़ रुपये से अधिक की कैश रकम, शराब, मादक पदार्थ और अन्य कीमती सामान पकड़ा गया है। इस बात में किसी को कोई शक कतई नहीं होगा कि इस भारी-भरकम कैश, शराब, मादक पदार्थों और कीमती वस्तुओं का इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को लुभाकर वोट हासिल करने के लिए ही किया जाना था। चुनाव आयोग द्वारा दिया गया बरामदगी का विस्तृत डेटा चौंकाने से ज्यादा चिंता पैदा करता है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 2018 के राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार चुनावी राज्यों में बरामदगी में सात गुना से ज्यादा की वृद्धि दर्ज हुई है और चुनाव के आखिर तक अभी इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। चुनाव में शराब बांटने का प्रचलन बहुत पुराना है और इस बार भी इसमें कोई कमी नहीं आई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा 86.82 करोड़ रुपये की शराब तेलंगाना में जब्त की गई है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है जह...

स्वदेशी के मंत्र ने भारत के आर्थिक विकास को नये पंख लगा दिये हैं

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे अधिक तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय वार्ता को संबोधित करते हुए सतत विकास के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर बल दिया। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को रेखांकित करते हुए उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2027 तक भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत के आर्थिक विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वॉकल फोर लॉकल का आह्वान आर्थिक विकास आधार बन रहा है। स्व-भाव एवं स्वदेशी के मंत्र ने आर्थिक विकास को पंख लगाये हैं जिससे अर्थ की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ने लगी है। भारत की आर्थिक तरक्की दुनिया को स्तंभित करने लगी है, क्योंकि भारत का घरेलू बाजार ही इतना विशाल है कि भारत को विदेशी व्यापार पर बहुत अधिक निर्भरता नहीं करनी पड़ रही है। भारत के बाजार से कई देशों का आर्थिक विकास होता रहा है, अब स्वदेश जागरण से देश का अर्थ देश में ही रहने लगा है। चीन की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से दौड़ी थी और चीन के आर्थिक विकास में विदेशी व्यापार का सर्व...

भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की में अब घरेलू कारणों का योगदान ज्यादा नजर आ रहा है

भारतीय अर्थव्यवस्था आज न केवल विश्व में सबसे अधिक तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है बल्कि विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन गई है। वर्ष 1980 में चीन द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों के चलते चीन की अर्थव्यवस्था भी सबसे तेज गति से दौड़ी थी और चीन के आर्थिक विकास में बाहरी कारकों (विदेशी व्यापार) का अधिक योगदान था परंतु आज भारत की आर्थिक प्रगति में घरेलू कारकों का प्रमुख योगदान है। भारत का घरेलू बाजार ही इतना विशाल है कि भारत को विदेशी व्यापार पर बहुत अधिक निर्भरता नहीं करनी पड़ रही है। वैसे भी, वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों, विकसित देशों सहित, की आर्थिक स्थिति आज ठीक नहीं है एवं इन देशों के विदेशी व्यापार सहित इन देशों के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर भी कम हो रही है। भारत के आर्थिक विकास की वृद्धि दर तेज करने के सम्बंध में घरेलू कारकों में भारत के नागरिकों द्वारा स्वदेशी के विचार को अपनाया जाना भी शामिल है। आज भारतीय नागरिकों में स्वत्व का बोध स्पष्टत: दिखाई दे रहा है। अभी हाल ही में अमेरिका के निवेश के सम्बंध में सलाह देने वाले एक प्रतिष्ठित संस्थान मोर्गन स्टैन...

मोदी सरकार की नीतियों के चलते तेज गति से बढ़ रहा है भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार

भारतीय अर्थव्यवस्था आज लगभग 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था के आकार में विस्तार से उस देश के नागरिकों की आय में वृद्धि दर्ज होती है इससे गरीब वर्ग के हाथों में भी पैसा पहुंचता है इससे, विभिन्न उत्पादों की मांग बढ़ती है एवं रोजगार के नए अवसर निर्मित होते हैं और अंततः गरीब वर्ग की संख्या में कमी होकर देश में मध्यम वर्ग की संख्या बढ़ती है। नीति आयोग के एक प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2015-16 में भारत के शहरी क्षेत्रों में गरीब वर्ग की संख्या 24.85 प्रतिशत थी जो वर्ष 2020-21 में घटकर 14.90 प्रतिशत रह गई है। इसमें 9.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ग़रीब वर्ग की संख्या 32.59 प्रतिशत थी जो वर्ष 2020-21 में घटकर 19.28 प्रतिशत रह गई है। अतः भारत में गरीब वर्ग की संख्या कम हुई है। इसी कारण से वैश्विक रेटिंग संस्थान भारत की रेटिंग को बढ़ाते जा रहे हैं। स्टैंडर्ड एंड पुअर रेटिंग संस्थान ने भारत की विकास दर को वर्ष 2023-24 के लिए 6 प्रतिशत रखा है तो वर्ष 2024-25 के लिए 6.9 प्रतिशत की बात की है। साथ...

भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पुरोधा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री संस्कृतिपुरुष नरेंद्र मोदी ने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पुरोधा युगपुरुष बनकर न केवल संस्कृति का संरक्षण किया बल्कि उसके पुनर्जागरण के अभूतपूर्व एवं विलक्षण उपक्रम करके एक बार फिर भारत की संस्कृति को जीवंतता, हिमालयी ऊंचाई एवं समुद्र-सी गहराई प्रदान की है। प्राचीन काल से ही भारत दुनिया में अध्यात्म, कला, विज्ञान और तकनीक से जुड़े ज्ञान का केंद्र माना जाता रहा है। बीच में एक दौर ऐसा भी आया जब विदेशी शासकों और औपनिवेशिक युग ने कई भारत की गौरवशाली संस्कृति एवं समृद्ध विरासत को भारी नुकसान पहुंचाया कि उन्हें आज तक फिर जिंदा नहीं किया जा सका। आजादी के बाद भी इस तरह की स्थितियों का बना रहना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव एवं अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारत की संस्कृति, गौरवमय विरासत एवं समृद्ध इतिहास जैसे शाश्वत मुद्दें पर जनजागरण का माहौल बनाया जाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ‘विकास भी विरासत भी’ के नारे के तहत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के विलक्षण प्रयास किये हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्र...

जब 100 प्रतिशत मतदान होगा तभी जनप्रतिनिधियों की गुणवत्ता में सुधार होगा

भारत आज वैश्विक पटल पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है एवं भारत विश्व को कई क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने की स्थिति में भी आ गया है। कुछ देश (चीन एवं पाकिस्तान सहित) भारत की इस उपलब्धि को सहन नहीं कर पा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर समस्त विघटनकारी शक्तियां मिलकर भारत को तोड़ना चाहती हैं। इन विघटनकारी शक्तियों द्वारा भारत में जातीय संघर्ष खड़ा करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। जबकि भारत के कई सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठन समस्त भारतीय समाज में एकजुटता बनाए रखना चाहते हैं ताकि भारत को एक बार पुनः विश्व गुरु बनाया जा सके। परंतु, आज  विघटनकारी शक्तियों के निशाने पर मुखर रूप से हिंदुत्व, भारत एवं संघ आ गया है।    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्वयंसेवकों में राष्ट्रीयता का भाव विकसित किया है। संघ के स्वयंसेवक समाज की सज्जन शक्ति के साथ मिलकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं कि किस प्रकार इन विघटनकारी शक्तियों को परास्त किया जा सकता है। भारत में शीघ्र ही निर्वाचन काल प्रारम्भ होने जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लि...

बिरसा मुंडा का जीवन व उनका उलगुलान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत है

भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को साथ लेकर उलगुलान किया था। उलगुलान अर्थात हल्ला बोल, क्रांति का ही एक देशज नाम। वे एक महान संस्कृतिनिष्ठ समाज सुधारक भी थे, वे संगीतज्ञ भी थे जिन्होंने सूखे कद्दू से एक वाद्ययंत्र का अविष्कार भी किया था जो अब भी बड़ा लोकप्रिय है। इसी वाद्ययंत्र को बजाकर वे आत्मिक सुख प्राप्त करते थे व दलित, पीड़ित समाज को संगठित करने का कार्य भी करते थे। ठीक वैसे ही जैसे भगवान श्रीकृष्ण अपनी बंशी से स्वांतः सुख व समाज सुख दोनों ही साध लेते थे। सूखे कद्दू से बना यह वाद्ययंत्र अब भी भारतीय संगीत जगत मे वनक्षेत्रों से लेकर बॉलीवुड तक बड़ी प्रमुखता से बनाया व बजाया जाता है। वस्तुतः बिरसा मुंडा की मूल कार्यशैली जनजातीय समाज को इसाइयों के धर्मांतरण से बचाने, अत्याचारों से समाज को बचाने, समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने व शोषक वर्ग से समाज को बचाने की रही। भगवान बिरसा केवल जनजातीय समाज के नहीं अपितु समूचे ग्राम्य भारतीय समाज के नायक और रक्षक थे। भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण व अविभाज्य अंग रहा है जनजातीय समाज। मूलतः प्रकृति पूजक यह समाज सदा से भौतिकता, आधुनिकता व धनसंचय...

पांच राज्यों के चुनावों में युवाओं और महिला मतदाताओं पर है सर्वाधिक दारोमदार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के सियासी जोड़-घटाव में जुड़ना स्वाभाविक है। लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़ों पर भरोसा करें तो इन चुनावों में सबसे अहम भूमिका युवा मतदाताओं की होने जा रही है। माना जा रहा है कि जिन्होंने युवाओं को साध लिया, जीत उसके हाथ लगने की संभावना ज्यादा है। इसकी वजह है, इन राज्यों में नए वोटर बने कुल मतदाताओं की संख्या। पांचों राज्यों में पहली बार करीब साठ लाख वोटर मतदान करने वाले हैं। जाहिर हैं कि उनमें पहली बार वोट डालने का उत्साह है और वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग भी पूरे उत्साह से करेंगे। जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें जनसंख्या के लिहाज सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है। यहां सबसे ज्यादा 22 लाख 36 हजार नए वोटर बने हैं। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं। इस लिहाज से देखें तो औसतन हर सीट पर करीब 9722 नए वोटर होंगे। लेकिन प्रति सीट नए वोटर के लिहाज से राजस्थान की स्थिति मध्य प्रदेश से बेहतर है। राजस्थान विधानसभा चुनावों में पहली बार करीब 22 लाख चार हजार वोटर वोट डालने जा रहे हैं। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिहाज से द...